Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सामूहिक दुष्कर्म मामले में सियासत गरमाई ,11 साल की बच्ची से गैंगरेप, CM बोले- नहीं बचेंगे दोषी, कमलनाथ बोले- सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम

सतना(kundeshwartimes) मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर थाना क्षेत्र देवीजी चौकी अंतर्गत अधराटोला में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां 11 साल की बच्ची के साथ दो युवकों ने दरिंदगी की. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा. इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मामले को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं.

बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गए बच्ची:ये मामला मैहर परी क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बच्ची भिक्षा मांगती थी, इसी दौरान दो युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अधराटोला पहाड़ की ओर ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद दोनों युवक बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए, जैसे-तैसे बच्ची अपने परिजनों के पास पहुंची और उसने पूरी वारदात बताई. बच्ची की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मैहर सिविल अस्पताल ले गए और मामले की सूचना मैहर थाना पुलिस को दी गई.

मुख्यमंत्री ने कहा

मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है, मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं।
मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए
पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है ।प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए ।

शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना के बाद मैहर एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के लिए टीम को भेजा, जहां पुलिस टीम ने दोनों युवकों को धर दबोचा. फिलहाल आरोपी थाने में बंद हैं. वहीं बच्ची की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

गैंग रेप की पुष्टि

पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम रवि चौधरी और अतुल बढोलिया हैं. इस बारे में मैहर एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि “शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि करीब 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई, इसकी तस्दीक में पाया गया कि बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना हुई. इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, लड़की का प्राथमिक उपचार के बाद रीवा संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.”

सीएम ने दिया बयान तो कमलनाथ ने साधा निशाना

मामले में सीएम शिवराज ने कहा कि “मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है, मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं. मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए, कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम् कार्रवाई की जाएगी.”

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »