Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

राजश्री और जियो की फिल्म दोनों का टीज़र रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से हुआ अटैच

मुम्बई(kundeshwartimes) अवनीश एस बड़जात्या की निर्देशन में बनी फिल्म दोनों इस समय चर्चा का विषय बानी हुई है। जहाँ एक तरफ अवनीश इस फिल्म से अपना डेरोक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए दो क्यूट चेहरों को लॉन्च किया है और वो हैं पलोमा और राजवीर देओल। इस फ्रेश जोड़ी ने लोगों के दिलों में जगह बना ली हैं। और अब इस फिल्म के टीज़र ने सिनेमा घरों में दस्तक दे दी हैं। आप को बता दें की फिल्म का टीज़र रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ अटैच किया गया है।

दोनों के टीजर रिलीज़ होने के साथ ही इसका म्यूजिक और इसकी कास्टिंग दोनों ही लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म से सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लन की बेटी पलोमा अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस जोड़ी को अभी से ही लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

सूरज आर. बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या द्वारा निर्देशित दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग के बैकड्रॉप में प्यारी सी रोमांटिक स्टोरी है। राजश्री की लेगेसी को आगे बढ़ते हुए यह एक साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म है। दोनों’ प्रेम को उसकी सारी अच्छाइयों के साथ प्रदर्शित करती हैं, यह टिपिकल सूरज बड़जात्या की फिल्मों की तरह है जिसे आप बिंदास अपनी फैमिली के साथ बैठ कर देख सकते हैं, और आनंद उठा सकते हैं।

राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने नये कलाकारों को लॉन्च करने के अपनी 75 साल की लैगेसी को बरकरार रखा है। यह प्रोडक्शन सभी स्ट्रीम्स के नई प्रतिभाओं को लॉन्च करता आया है। राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड अपनी 59वी फिल्म “दोनों” जियो स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं “दोनों” जिसका निर्देशन किया है अवनीश एस बड़जात्या ने। कमल कुमार बड़जात्या, स्वर्गीय राजकुमार बड़जात्या और अजीत कुमार बड़जात्या ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म के लिए क्रिएटिव प्रोडक्शन का नेतृत्व सूरज आर. बड़जात्या है। दोनों जल्द ही सिनेमाघरों में आएगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »