Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पानी बचाने का नियम बनाएं, बच्चे बूढ़े सब को बतलाए” का नारा लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह (kundeshwartimes)- अटल भूजल योजना अंतर्गत चलाए जा रहे वृहद जागरूकता माह का आयोजन 15 जुलाई से 15 अगस्त के मध्य ग्राम पंचायतों में एवं संबंधित ग्रामों में किया रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत नंदरई में पानी बचाओ, जल है तो कल है, पेड़ लगाओ बारिश लाओ, का नारा लगाते हुए माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामवासियों ने जागरूकता रैली निकाली और भविष्य के लिए पानी बचाने का संदेश दिया और साथ ही छात्र-छात्राओं को पीजोमीटर के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर आई.इ.सी. एक्सपर्ट विक्रम सिंह ठाकुर, सिविल इंजीनियर हरिचरण अठया, सेक्टर प्रभारी बसंत पटेल, शिक्षक कुंज बिहारी दुबे, दयाराम अहिरवार एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति रही।

सेक्टर प्रभारी बसंत पटेल ने गर्मियों में पानी की होने वाली समस्याओं को समझाते हुए छात्र-छात्राओं और ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए कहा “जरूरी नहीं कि महानता देश की सीमा पर ही दिखाई जाए, हम महान तपस्वी भागीरथ ऋषि जैसे तपस्वी भी नहीं हो सकते, लेकिन अपनी आदतों में बदलाव करके स्वच्छता व स्वास्थ्य के साथ कुछ ऐसे प्रयास कर सकते हैं, जिससे गांव की स्वच्छ जल समस्या को सुधारा जा सके। इस कार्य मे अध्यापकों ने भी आगे बढ़ कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

इस दौरान इंजीनियर हरिचरण अठया ने वाटर हार्वेस्टिंग को अपने विद्यालय में लगाने पर विचार किया और सभी बच्चों को उनके अपने-अपने घर में जल सोख्ता गड्ढा बनाने का सुझाव दिया। विद्यालय के प्राचार्य के साथ बच्चों ने नई ऊर्जा के साथ जल संरक्षण की शपथ ली। प्रधानाध्यापक के साथ यह प्रण भी लिया गया कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल की समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »