Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गया में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प, दारोगा घायल, स्थिति नियंत्रण में

बिहार/गया(kundeshwartmes) बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई. दोनों ओर से रोड़ेबाजी भी की गई. मामला गंभीर होता देख पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए. रोड़ेबाजी के बीच पुलिस टीम ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया. इस दौरान डुमरिया थाना के सब इंस्पेक्टर फूलन सिंह घायल हो गए. पत्थर लगने से उनका सिर फट गय. रोड़ेबाजी की घटना में करीब 6-7 लोग घायल हुए हैं.

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

रोड़ेबाजी की घटना में आधा दर्जन के करीब लोगों के घायल होने की सूचना है. वहीं, डुमरिया थाना में सब स्पेक्टर फूलन सिंह को भी रोड़े लगे, जिससे वह घायल हो गए हैं. घायलों में से एक को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. बाकी सभी की स्थिति सामान्य है. इस घटना को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया. स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा.

गया में 407 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनातः बता दें कि गया में शांतिपूर्ण ताजिया जुलूस के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी. शुक्रवार को डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया था. फ्लैग मार्च गया समाहरणालय से शुरू होकर केदारनाथ मार्केट, जीबी रोड, आजाद पार्क, पंचायती अखाड़ा, कर्बला, बागेश्वरी के अलावे विभिन्न संवेदनशील स्थानों से होते हुए गुजरा. जिले में 407 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों की तैनाती की गयी है.

“बलिया गांव में रोड़ेबाजी की घटना हुई थी. ताजिया जुलूस के दौरान विवाद हुआ था, जिसे लेकर दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी की घटना हुई. हालांकि स्थिति को तुरंत सामान्य करा लिया गया. इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए हैं. स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.”
– हिमांशु कुमार, सिटी एसपी, गया

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »