Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोटा रेंज का टॉप हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 71 हजार का है इनामी बदमाश

कोटा(kundeshwartimes) शहर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद इशरत उर्फ नांजी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के खिलाफ अब तक 18 मुकदमे दर्ज हैं. जिनमें हत्या, फिरौती वसूलना, जानलेवा हमले के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के मुकदमे शामिल हैं. आरोपी बच्चा गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है. साथ ही वर्तमान में गैंग का मुखिया बनकर संचालन भी कर रहा था.

कोटा शहर एसपी शरद चौधरी ने बताया कि आरोपी कोटा रेंज स्तर पर टॉप टेन अपराधियों में पहले नंबर पर है. उसके खिलाफ राजस्थान और मध्य प्रदेश के थानों में करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं. जिनमें से 12 मुकदमों में वह फरार था, पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी. जबकि अन्य के मुकदमे उसके खिलाफ न्यायालय में लंबित चल रहे हैं. जिनमें भी वह पेशियों पर नहीं जा रहा था. आरोपी के बूंदी के देई थाने के लाम्बा बरड़ा में होने की सूचना मिली थी. जिस पर उद्योगनगर सीआई मनोज सिंह सिकरवार व नीरज गुप्ता के नेतृत्व में टीम भेजी गई थी. जहां से आरोपी को डिटेन कर कोटा लाया गया था. जिसके बाद गिरफ्तार किया है.

एसपी चौधरी के अनुसार नांजी के खिलाफ ज्यादातर मुकदमे कोटा संभाग के अलग-अलग स्थानों में है. इसके अलावा इंदौर में भी उसने वारदात को अंजाम दिया है. वर्तमान में वह इधर-उधर छुप रहा था. वह लोगों से फिरौती वसूलने का काम कर रहा था. आरोपी की उम्र 26 साल है, लेकिन वह 18 साल से भी कम उम्र में इस अपराध की दुनिया में जुड़ गया था. उसके 8 साल में ही 18 मुकदमे हो गए हैं और जो भी गंभीर धाराओं में दर्ज हैं.
कोटा शहर एसपी शरद चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 71 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है. जिसमें 50 हजार कोटा रेंज आईजी, 20 हजार इंदौर रेंज आईजी और 1 हजार रुपए झालावाड़ एसपी ने घोषित किया है. आरोपी पूरे भारत में कई जगह पर भाग रहा था. पुलिस लंबे समय से इसका पीछा कर रही थी

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »