Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पवन धर के सघन जन संपर्क से सियासी फिजाओं में बढ़ी सरगर्मी सिहावल विधानसभा क्षेत्र से उतरेंगे चुनावी रणभूमि में,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी

भाजपा से कर रहे टिकट की दावेदारी,देवसर में पत्रकारों से हुए रूबरू

सिंगरौली(kundeshwartimes) विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सियासत का रंग बदलता जा है,खासतौर से सिहावल विधानसभा क्षेत्र में एक ओर क्षेत्रीय नेता टिकट की दावेदारी करना प्रारंभ कर दिए हैं वहीं बड़ी पार्टियों के शीर्ष नेता भी इस सीट को लेकर सबसे ज्यादा मंथन करना शुरू कर दिए हैं क्योंकि इस सीट पर पिछले एक दशक से कांग्रेस पार्टी का कब्जा है,तथा इस बार भाजपा हर हाल में इस सीट पर विजय श्री हासिल करना चाहेगी,ऐसी स्थिति में निश्चित रूप से जिताऊ प्रत्यासी को टिकट दिया जा सकता है,अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा किसे टिकट देती है,वैसे यहां भाजपा की ओर से टिकट की दावेदारी पेश करने वालों की लिस्ट बड़ी लंबी है,करीब एक दर्जन के आसपास नेता बल्लभ भवन जाने का ख्वाब देख रहे हैं लेकिन इनमें से कुछ देवदार सघन जन संपर्क भी बढ़ा दिए हैं प्रमुख रूप से युवा नेता पवन धर द्विवेदी जिस तरह से लगातार जन संपर्क कर रहे हैं ऐसे में सिहावल की सियासी फिजाओं में सरगर्मी बढ़ने लगी है,सुक्रवार को पवन धर द्विवेदी ने देवसर के जियावन में एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए,तथा चुनाव लडने की मंशा के बारे में विस्तार से चर्चा किए ,उन्होंने कहा कि सिहावल विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव लडने का प्रबल इरादा है,यदि भारतीय जनता पार्टी मौका देती है तो निश्चित रूप से जनता की सेवा करूंगा,उन्होंने बताया की पिछले कई महीनों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से संपर्क किया जा रहा है तथा लोगों की तरह तरह की समस्यायों का निदान करने की कोशिश भी जारी है,आगे भी जनसेवा रूपी पुण्य का कार्य जारी रहेगा,फिलहाल पवन धर द्विवेदी के सघन जनसंपर्क से सिहावल की राजनीति में सरगर्मी बढ़ने लगी है,क्योंकि अभी तक अन्य दावेदार क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रहे थे लेकिन पवन धर यदि इसी तरह से लोगों के बीच अपनी पैठ जमाते रहे तो अन्य दावेदारों के लिए टिकट पाना निश्चित रूप मुश्किल हो जायेगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »