RPF जवान ने जयपुर-मुंबई ट्रेन में ASI और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या की,आरोपी गिरफ्तार
मुंबई(kundesheartimes) महाराष्ट्र में पालघर और दहिसर के बीच जयपुर एक्सप्रेस में फायरिंग की गई है. फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि आरपीएफ जवान ने फायरिंग की है. गोली लगने से एएसआई की मौत हो गई है.।
गोली मारने वाले जवान का नाम चेतन बताया जा रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि जवान ने अपने स्वचालित हथियार से गोलीबारी की है, जिसमें एक अन्य ASI समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई.गोली बारी की यह घटना जयपुर एक्सप्रेस (12956) के कोच नंबर B-5 में हुई आज सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुई है. गोली मारने वाले आरपीएफ जवान चेतन और एएसआई तिलकराम दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे. तभी सुबह साढ़ें पांच बजे के करीब कांस्टेबल चेतन ने एएसआई पर अचानक फायरिंग कर दी, जिससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया.डीआरएम नीरज कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एक एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने गोली मारकर चार लोगों की हत्या कर दी है. हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए. परिवारों को बुलाया गया है. मुआवजा दिया जाएगा।


पुलिस की मानें तो सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन संख्या 12956 जयपुर एक्सप्रेस में गोली चलने की सूचना मिली. पता चला कि आरपीएफ जवान चेतन ने एएसआई पर गोली चलाई है. अग्रिम सूचना के अनुसार एएसआई के अलावा 3 नागरिकों की भी मौत हो गई है. ट्रेन बोरिवली रेलवे स्टेशन पहुंच गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी आरपीएफ जवान को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है.महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है. अधिकारी ने बताया कि चेतन कुमार चौधरी ने अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी. उन्होंने बताया कि अपने सीनियर को गोली मारने के बाद कांस्टेबल एक अन्य बोगी में गया और उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी. मीरा रोड में पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को पकड़ लिया.



