Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, चेहरे से आंख, नाक, कान गायब, सिर के बाल भी वहीं पड़े मिले

शहडोल(kundeshwartimes)  मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक ऐसी महिला का शव मिला है, जिसके सिर से बाल साफ है, और वहीं बिखरे पड़े हैं. आंख, नाक, कान सब गायब हैं. सिर के नीचे सब कुछ सही सलामत है. इस हत्या ने अब शहडोल पुलिस के लिए एक बड़ी मिस्ट्री बना दी है, कि आखिर महिला की मौत कैसे हुई, इतनी दरिंदगी से किसने मारा, आखिर महिला के साथ हुआ क्या है. अब यह बड़ा सस्पेंस बन गया है, और हर कोई इसके बारे में जानना चाह रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है.

मौत की वजह बनी मिस्ट्री:मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के झींकबिजुरी चौकी अंतर्गत खमरिया पंचायत के पटपरिहा टोला का है. जहां एक 55 साल की अधेड़ महिला जूनी बाई गोंड़ की मृत बॉडी मिली है. बताया जा रहा है कि यह एक दिन पुरानी मृत बॉडी है. इस महिला के बारे में कहा जा रहा है कि वह घर पर अकेली रहती थी. अधेड़ महिला की मौत पुलिस के लिए बड़ी मिस्ट्री बन गई है. वजह है कि शव बहुत ही विभत्स है, गले के ऊपर कोई भी हिस्सा नहीं बचा है. गले के ऊपर चमड़ी नहीं है, आंख नाक कान और मुंह गायब है. जो बाल काटे हैं वह सिर के पास ही पड़े हैं. सिर के अलावा महिला कि किसी भी दूसरे अंग पर अन्य कोई भी चोट के निशान नहीं हैं. महिला जिस स्थान पर सोती है उस खाट के नीचे ही उसका शव पड़ा मिला है. खाट में जो मच्छरदानी लगी है. वह भी अस्त-व्यस्त है. बिस्तर पर टॉर्च और अन्य कपड़े पड़े हैं, मृत बॉडी के पास ही घांस और और लोटा भी पड़ा है.
पुलिस अधिकारियों ने किया मौके का मुआयना: घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पुलिस पहुंच गई. चौकी प्रभारी ने तत्काल मामले की सूचना जैतपुर थाना को दी. जैतपुर पुलिस ने जैसे ही घटना की जानकारी आला अफसरों को दी, एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया. इस पूरे मामले को लेकर शहडोल एडिशनल एसपी मुकेश वैश्य का कहना है कि ”एक महिला का शव उसके घर में मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि महिला की किन परिस्थितियों में मौत हुई. फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.”
इलाके में दहशत का माहौल: इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया है, लोग डरे सहमे हैं कि आखिर महिला की इतनी दरिंदगी से मौत कैसे हुई. 1 दिन पुरानी बॉडी मिलने और महिला के गले के ऊपर से आंख, नाक, कान, मुंह और चेहरे की पूरी चमड़ी गायब होने से लोगों में दहशत है. अब हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर महिला के साथ हुआ क्या है, महिला की मौत कैसे हुई और इसका जिम्मेदार कौन है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »