Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मरीज को झोली में लेकर जाने को मजबूर ग्रामीण, इस गांव में आज तक नहीं बनी सड़क

अलीराजपुर(kundeshwartimes) आदिवासी अंचल अलीराजपुर जिले के ग्राम पंचायत वाव का ग्राम जैतपुर है जहां रियासत काल में सड़के बनी थीं. जिसके बाद से सड़क मार्ग नहीं बना है जिसके चलते ग्राम वासियों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ग्राम वासियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर बताया कि ग्राम पंचायत वाव के ग्राम जैतपुर का एक ग्रामीण बीमार हो गया. जिसको प्राथमिक उपचार के लिए गांव के लोग कट्ठीवाड़ा ले जा रहे थे और बीच रास्ते में वाहन फंसने के कारण मरीज को झोली में उठाकर ले जाना पड़ा.

इस गांव में सड़क नहीं, लोग हो रहे परेशान:वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि “सरकार के द्वारा हर वक्त चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हो जाता है वैसे ही हमारी समस्या जस की तस बनी रहती है. जिससे ग्रामीण जन सरकार से नाराज दिखे और उनका कहना है कि “आए दिन यह समस्या बारिश के दिनों में बनी रहती है. जिससे यहां पर मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वास्थ, शिक्षा का लाभ तत्काल नहीं मिल पाता है. कट्ठीवाड़ा के तहसील होने के कारण कनेरा, सडली, पनाला, डूंगर गांव, प्रतापपुरा, करहा, जेतपुर, वाव और गुजरात के काकड़पा के ग्रामीणों का यहां आना जाना होता हैं. लेकिन इन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने जनपद अध्यक्ष, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, केंद्रीय परिवहन मंत्री, प्रधानमंत्री जी से पत्रकारों के माध्यम मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण किया जाए.”

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »