Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश एटीएस ने गोंडा निवासी एक और ISI एजेंट मुकीम सिद्दीकी उर्फ अरशद को लखनऊ में दबोचा

लखनऊ(kundeshwartimes) यूपी एटीएस ने मंगलवार को एक और आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है. एटीएस ने गोंडा निवासी मुकीम सिद्दीकी उर्फ अरशद को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है. एटीएस को आईएसआई एजेंट रईस की गिरफ्तार को बाद से ही मुकीम की तलाश थी. एटीएस को उसके पास से एक मोबाइल, दो सिम और 617 रुपये बरामद हुए हैं.

दरअसल, यूपी एटीएस ने बीती 16 जुलाई को गोंडा निवासी रईस को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. रईस की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के आधार पर मुंबई के अरमान को गिरफ्तार किया था. अरमान ने ही रईस की पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडल से कॉन्टैक्ट करवाया था. जिसके बाद रईस ने अपने साथियों की मदद से झांसी की बबीना सैन्य छावनी की फोटो खींचकर पाकिस्तान भेजी थी. एटीएस ने सलमान नाम के आईएसआई एजेंट को भी गोंडा से गिरफ्तार किया था।

यूपी एटीएस ने रईस, अरमान और सलमान की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की थी. जिसके बाद मुकीम उर्फ अरशद का नाम सामने आया था. मुकीम की गिरफ्तारी के लिए एटीएस की एक टीम रईस को गोंडा भी ले कर गई थी. एटीएस ने मुकीम को अदालत में पेश किया है और उसे रिमांड पर देने का अनुरोध करने की तैयारी में है. वहीं दूसरी ओर रईस, अरमान और सलमान के पास से बरामद हुए मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन तीनों ने अब तक आईएसआई को क्या क्या जानकारी दी हैं.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »