Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव,महिला का हाथ तोड़ा,, फायरिंग का आरोप,शांतिभंग करने में 8 गिरफ्तार

मथुरा/भरतपुर(kundeshwartimes)- मथुरा गेट थाना इलाके में मंगलवार को आम रास्ता की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया. इसके साथ ही फायरिंग होने की भी बात सामने आई है. घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं. दोनों पक्षों की ओर से घटना को लेकर पुलिस में एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए गए हैं. पुलिस ने मामले में 8 लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है.

महिला से छेड़छाड़ का आरोप 

मथुरा गेट थाना एसएचओ रामनाथ सिंह ने बताया कि एक पक्ष की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे उसकी कॉलोनी के 18 से 20 लोग एक राय होकर लाठी डंडा लेकर आए और घर के सामने रोड पर बाउंड्री करने लगे. जब उन्होंने बाउंड्री बनाने से रोका तो आरोपियों ने हमला कर दिया. साथ ही उसकी पत्नी के साथ भी छेड़छाड़ की और उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली. आरोप है कि घर में रखी आलमारी से 2 हजार रुपए भी चोरी कर लिए. इसके बाद सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए.

महिला का हाथ तोड़ा

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दी गई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि मंगलवार सुबह 5.30 बजे उसके कॉलोनी के कुछ लोग अपने मकान से उनके घर की तरफ जबरदस्ती रास्ता निकाल रहे थे. आरोप है कि मना करने पर आरोपियों ने हमला किया और हाथ तोड़ दिया. महिला ने भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. रिपोर्ट में लिखा है कि इन लोगों ने अदालत में झूठा दावा पेश किया था, जिसमें इन्हें स्टे नहीं मिली. सभी लोग जबरदस्ती दीवार से रास्ता बना रहे थे.

आधा दर्जन बदमाशों ने की फायरिंग

महिला के पति का आरोप है कि जब उसकी पत्नी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस के पास गई थी, तब पीछे से नकाबपोश 6 लोग घर आए और उसपर फायरिंग कर दी. घटना में गाेली पैर में लगी है. परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »