Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बेलकुंड नदी उफान पर, पुल के ऊपर 5 फुट पानी चढ़ा, जिला प्रशासन ने पुल पर लगाया पहरा,यातायात प्रभावित

कटनी(kundeshwartimes) ढीमरखेड़ा से उमरियापान- कटनी मार्ग गर्रा घाट छोटी पोड़ी के पास बेलकुंड नदी के तटीय और ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश की वजह से जलस्तर में वृद्धि होने से पुल के ऊपर करीब 5 फुट पानी का बहाव हो रहा है। जलभराव के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है।
पुल के ऊपर पानी होने की वजह से जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि नदी -नालो में पानी के उफान और पुल -पुलियों से ऊपर पानी बहने की स्थिति में ना ही पैदल और ना ही वाहन सहित पुल -पुलिया पार करें। किसी भी स्थिति में अपनी जान जोखिम में नहीं डालें। बहुत जरूरी होने पर यात्रा के वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। अन्यथा जल स्तर मे कमी आने की प्रतीक्षा करें। बाढ और उफान की स्थिति में नदी- नालों को पार करने का दुस्साहस बिल्कुल नहीं करें।

पुल पर तैनात जवान

जिला प्रशासन ने पुल में जलभराव को देखते हुए पुलिस का पहरा बैठा दिया है। किसी तरह का आवागमन जान जोखिम में डालकर लोग ना कर पाए इस बात के लिए जिला प्रशासन के द्वारा बकायदा चौकसी बरती जा रही है। जिला प्रशासन ने अपील करते हुए कहा कि यहां होमगार्ड के तैनात जवानों के साथ पूर्ण सहयोग करें और खुद नियमों का पालन करें और दूसरों को भी पालन करने प्रेरित कर नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करें। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »