Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में पत्नी और तीन बेटियों की फावड़ा मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा(kundeshwartimes)  ग्राम देवरी में एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी और तीन पुत्री की फावड़ा मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया था। ग्रामीणों को 2 अगस्त को देर रात इसकी जानकारी मिली । पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।
पुलिस के अनुसार ग्राम देवरी चौकी पंतोरा थाना बलौदा निवासी देशराज कश्यप ने अपनी पत्नी मोंगरा बाई ( 40 ) और तीन बेटियां पूजा उर्फ कल्याणी (16) भाग्य लक्ष्मी उर्फ पीहू (10 ) याचना (6 )की फावड़ा मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
यह घटना 31 जुलाई की है। आरोपित हत्या के बाद घर का दरवाजा बाहर से बन्द कर फरार हो गया था। दो अगस्त की रात ग्रमीणों को इसकी जानकारी हुई तो सरपंच द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। मौके पर पुलिस और फारेंसिक टीम पहुंची है।

ग्रामीणों ने बताया कि देशराज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका उपचार बिलासपुर में चल रहा है। 31 जुलाई को भी उसे उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया गया था। वापसी के बाद रात में उसने वारदात को अंजाम दिया होगा। बहरहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और शव के पंचनामा पश्चात उसे पीएम के लिए भेजा गया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »