Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर पूर्व विधायक सईद के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा

प्रयागराज(kundeshwartimes)- सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है. जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने का पूर्व विधायक पर आरोप है. फिलहाल, इस मामले में पूर्व विधायक फरार चल रहे है.

एमपी एमएलए के विशेष कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं होने पर सईद अहमद के खिलाफ फरारी का वारंट जारी किया है. इनके विरुद्ध पूर्व में भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. लेकिन गिरफ्तारी न होने पर अब फेरारी वारंट 82 का देश जारी हुआ था. जिसकी नोटिस आज अहमद के सिविल लाइन स्थित आवास पर पुलिस ने चस्पा किया है. नोटिस में सईद अहमद को 1 महीने के अंदर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है. वहीं, कोर्ट में पेश न होने पर पूर्व विधायक की चल अचल संपत्ति की कुर्की की जाएगी.

गौरतलब है कि भूमि लेनदेन के मामले में सिविल लाइन थाने में सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद सहित तीन लोगों पर 2008 में मुकदमा सिविल लाइन थाने में पंजीकृत किया गया था. पुलिस ने सईद अहमद के विरूद्ध आईपीसी की धारा 406,420 के तहत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था. आरोप पत्र प्रेषित आने के बाद सईद अहमद ने सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया. जिसको खारिज करने के बाद न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »