Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ऑनलाइन गेम सट्टेबाज के लॉकरों से मिला 31 करोड़ का सोना, चांदी और कैश

नागपुर(kundeshwartimes)-  ऑनलाइन गेम के जाल में फंसकर एक बिजनेसमैन ने 58 करोड़ रुपये गंवा दिए ऑनलाइन गेम का मास्टरमाइंड अनंत उर्फ ​​सोंटू जैन फरार है. पुलिस ने उसके गोंदिया स्थित आवास के चार लॉकर तोड़े. इसमें 4 करोड़ का सोना मिला.

अब तक जब्त किए गए सामान की कीमत 31 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. आरोपियों के परिजनों को पुलिस ने नोटिस देकर बुलाया; लेकिन वे फरार हो गए हैं. इस बात की जांच चल रही है कि कारोबारी से धोखाधड़ी में आरोपी समेत कोई और शामिल था या नहीं.
सट्टेबाज के घर पर छापेमारी:पिछले महीने 21 जुलाई को एक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद खुलासा हुआ कि ऑनलाइन गेमिंग रैकेट कितना बड़ा है. एक बिजनेसमैन ने ऑनलाइन गेम में फंसकर 58 करोड़ रुपये गंवा दिए, तो और लोगों की भी रकम गई होगी. इसके बाद नागपुर पुलिस की एक टीम ने गोंदिया में रहने वाले आरोपी के घर पर छापा मारा. उस वक्त पहले दिन आरोपी अनंत उर्फ ​​सोंटू जैन के घर से 4 किलो सोना और 10 करोड़ कैश बरामद हुआ था.

अब तक 31 करोड़ की जब्ती:सट्टेबाज अनंत उर्फ ​​सोंटू ने ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क बनाया था. इसके जरिए वह बड़े-बड़े कारोबारियों को जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये हड़प रहा था. नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जालसाज सट्टेबाज अनंत उर्फ ​​सोंटू जैन के गोंदिया स्थित 4 लॉकरों से 4.54 करोड़ रुपये की नकदी और सोने के आभूषण जब्त किए हैं. इस मामले में अब तक आरोपियों के कब्जे से 16 करोड़ 59 लाख रुपये नकद, 12 किलो सोना और 294 चांदी जब्त की गई है. इस मामले में पुलिस अब तक कुल 31 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त कर चुकी है. आरोपी सट्टेबाज अनंत उर्फ ​​सोंटू पहले ही दुबई फरार हो चुका है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »