Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बीजेपी नेता के पुत्र ने फांसी लगाने से पहले बहन और पत्नी को बताया, फिर झूल गया मौत के फंदे पर

ग्वालियर(kundeshwartimes)- शिंदे की छावनी स्थिति पारदी मोहल्ले में रहने वाले बीजेपी नेता के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले मरने की सूचना उसने फोन पर अपनी बहन और पत्नी को दी। बहन ने अपने भाई को बचाने के लिए बेटे को घर भेजा लेकिन तब तक युवक फंदे पर झूल चुका था और उसकी मौत हाे चुकी थी।

मामा को बचाने पहुंचे भांजे ने परिवार व पड़ोसियों की मदद से फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इंदरगंज थाने में मर्ग दर्ज कराया गया और शव काे पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखवा दिया गया। गुरुवार की दोपहर को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया। आत्महत्या का क्या कारण रहा इसका पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है

इस तरह से रहा घटनाक्रम

भाजपा के वरिष्ठ नेता 85 साल के जंगबहादुर सिंह तोमर रहते हैं। बीती रात को वह अपने 14 साल के नाती के साथ घर के बाहर के कमरे में सो रहे थे। तभी उनका 42 साल का बेटा देवेन्द्र घर पहुंचता है औरअपने कमरे में सोने चला जाता है।

देवेन्द्र की बड़ी बहन गोला का मंदिर पर रहती है वह बुधवार को दिन में घर आई थीं,इसलिए जब वह वापस गोला का मंदिर गई तो वह देवेन्द्र की पत्नी और 8 साल के बेटे को भी अपने साथ ले गई थीं। इसलिए घर में केवल देवेन्द्र और उसका बड़ा बेटा तथा पिता ही थे।

देवेन्द्र ने रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी बहन और पत्नी से फोन पर बात की और उन्हें बताया कि वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा है। यह सुनकर बहन व पत्नी दोनों घवरा गए और बहन ने अपने बेटे को तत्काल देवेन्द्र के पास शिंदे की छावनी भेजा।
देवेन्द्र का भांजा जब घर पहुंचा तो देखा कि देवेन्द्र फांसी पर लटक चुका है जिसे देखकर उसने चीख पुकार मचाई तो देवेन्द्र के पिता की नींद खुल गई और आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। जिसके बाद देवेन्द्र को फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल लेकर गए इसके बाद माधव डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने देवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।

6 बहनों का इकलौता भाई था देवेन्द्र

जंगबहादुर बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और महल से उनके गहरा नाता रहा है। जंगबहादुर की 6 बेटियों पर देवेन्द्र हुआ था इसलिए वह सभी का लाड़ला था।इसलिए वह काफ गुस्सैल बताया जाता है। देवेन्द्र का 15 साल पहले विवाह हुआ था और उसके दो बेटे हैं। बताया गया है कि देवेन्द्र को काफी गुस्सा आता था और गुस्से में वह आत्मघाती कदम उठा लेता था। दो साल पहले भी देवेन्द्र ने आत्महत्या की नियत से हाथ काट लिया था।

इनका कहना है

देवेन्द्र मेरे चाचा का बेटा है। रात को मैं एक कार्यक्रम से घर पहुंचा था तभी भांजे की चीखपुकार सुनी तब पता चला कि देवेन्द्र ने फांसी लगा ली है। तब उसे लेकर अस्पताल पहुंचे पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अचानक से घटनाक्रम हुआ कि कोई कुछ सोचनेसमझने का मौका ही नहीं मिला और मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया।
वीर सिंह तोमर , कांग्रेस नेता

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »