Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कालीसिंध नदी में नहाने गया किशोर डूबा, रेस्क्यू के बाद भी नहीं चल सका पता

देवास(kundeshwartimes) थाना पीपलरावां अंतर्गत ग्राम सुरजना स्थित कालीसिंध नदी में नहाने गया 16 वर्षीय किशोर गुरुवार को नदी में डूब गया। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक सर्चिंग की। काफी प्रयासों के बाद भी शाम तक उसका पता नहीं चल सका।

जानकारी अनुसार ग्राम इकलेरा माताजी निवासी महेंद्र उर्फ मेहरबान पुत्र उमराव अमलावदिया अपने साथी सुलभ राजाराम अमलावदिया तथा विशाल अंबाराम के साथ दोपहर करीब 12 बजे कालीसिंध नदी पर बने बैराज के पास नहाने गया था। तीनों बैराज के पास बनी दीवार से नदी में कूदकर नहा रहे थे।

विशाल ने बताया कि वह महेंद्र के साथ नदी में कूदा था। नदी के तेज बहाव में बहकर दोनों नदी के किनारे से दूर गहरे पानी में चले गए थे। दोनों ने वापस किनारे पर आने का प्रयास किया, किंतु नदी के तेज बहाव एवं नदी में उठ रहे भंवरों के कारण महेंद्र उर्फ मेहरबान पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख सुलभ बचाने के लिए नदी में कूदा। पानी में तेज बहाव के कारण महेंद्र को बचाया नहीं जा सका।

दोपहर करीब तीन बजे एसडीआरएफ की टीम कालीसिंध नदी पर पहुंच गई थी, लेकिन टीम के पास पर्याप्त पेट्रोल नहीं था। जिस कारण रेस्क्यू में देरी हुई। टीम द्वारा बिलाई डालकर खोजबीन की। इसके बाद बोट की सहायता से नदी में कैमरा डालकर ढूंढने के प्रयास किए।

टीम ने भूतेश्वर घाट पर बने डैम तक जाकर तलाश की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू बंद करना पड़ा। किशोर के पिता उमराव ने बताया कि हम गरीब परिवार के हैं। मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। उमराव के दो पुत्र हैं। बड़े बेटे का नाम विजय है। महेंद्र छोटा था।

तेज बहाव जितना पेट्रोल नहीं था

थाना प्रभारी आरके मालवीय ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को बुलाया, किंतु किशोर का पता नहीं लग सका। एसडीआरएफ के एसआइ रोहन रायकवार ने बताया कि नाव की सहायता से बिलाई डालकर, कैमरा लगाकर किशोर की खोजबीन की। तेज बहाव होने के कारण पता नहीं चल सका। नदी का बहाव तेज होने के कारण इंजिन बंद हो सकता है, इसलिए हमें फुल टैंक पेट्रोल की जरूरत थी। हमारे पास सामान्य बहाव जितना पेट्रोल था। इस कारण हमें पेट्रोल बुलवाना पड़ा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »