Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से गयी जान

समस्तीपुर (kundeshwartimes)- बिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा हुआ है. जिले में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गयी है. मगर दही के वार्ड नंबर 36 में अर्थ निर्मित मकान में शौचालय के शटरिंग खोलने के दौरान 2 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई. सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए. नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों मजदूरों को सदर अस्पताल लाये, जहां आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया.

समस्तीपुर में दो की मौत :दम घुटने से मरने वाले मजदूरों की शिनाख्त ब्रेनिकोट थाना क्षेत्र के चंदौली वार्ड 8 के रहने वाले अमरजीत कुमार दास एवं सनी कुमार महतो के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों मजदूर जब सेप्टिक टैंक के शटरिंग खोल रहे थे, तभी गैस का रिसाव शुरू हो गया. जब तक मजदूर चिल्ला पाते और अन्य मजदूरों के द्वारा दोनों मजदूरों को निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो गई थी..

ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग’ :घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजे की भी मांग की गयी है. इधर घटना के बाद से मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है. लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

“इस मामले की जांच की जा रही है. जो भी इस मामले में दोषी पाए जाते हैं उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है. घटना के बाद ठेकेदार फरार हो गया.”- विक्रम आचार्य, नगर थाना अध्यक्ष

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »