Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गौरीकुंड में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अभी भी लापता हैं 17 लोग, खराब मौसम के कारण रद्द हुआ सीएम धामी का दौरा

रुद्रप्रयाग/उत्तराखंड(kundeshwartimes)- भारी बारिश से केदारघाटी बीते दिन फिर दहली है.जहां तीन दुकानें ध्वस्त हो गई और 20 लोग लापता हो गए थे. लेकिन रेस्क्यू के दौरान प्रशासन ने तीन शवों को बरामद कर लिया है. वहीं अभी भी 17 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है. वहीं यह मानसून सीजन भी लोगों पर आफत बन टूटा है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार इस मानसून सीजन की आपदाओं में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, 31 लोग घायल हुए हैं और 1,176 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. वहीं खराब मौसम के कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा टल गया है.
एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी:गौर हो कि केदारनाथ से 16 किमी पहले रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में बीते दिन भीषण भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हो गई है और 17 लोग लापता हैं. पहाड़ से आए भारी मलबे में सड़क किनारे बनी दो दुकानें और एक ढाबा बह गए. इन दुकानों और ढाबों में 4 स्थानीय लोग और 16 नेपाली मूल के लोग थे. वहीं लापता लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है.
अभी तक इतने लोगों की गई जान:बताते चलें कि यह मानसून सीजन भी लोगों पर भारी पड़ा है.राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में इस मानसून सीजन की आपदाओं में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, 31 लोग घायल हुए हैं और 1,176 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. बादल फटने और भूस्खलन से सबसे ज्यादा जानमाल और मकानों को नुकसान पहुंचा है. 15 जून से राज्य में भूस्खलन के कारण 10 मौतें हुई हैं, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. बादल फटने और भारी बारिश के कारण 19 मौतें और 21 घायल, जबकि बिजली गिरने से दो मौतें और पांच घायल होने की सूचना है. साथ ही प्रदेश में बादल फटने से 32 घर पूरी तरह से जमींदोज हुए हैं

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »