Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एनएच-44 पर पुलिस कर्मियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, चौकी प्रभारी समेत एक एएसआई दो आरक्षक गंभीर

नरसिंहपुर(kundeshwartimes)- नरसिंहपुर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। शनिवार दोपहर फिर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें पुलिस कर्मियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सिंहपुर चौकी प्रभारी सहित एक एएसआइ और दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हे पहले नरसिंहपुर जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां से गंभीर हालत होने पर इन्हें जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

ये हुए घायल

नरसिंहपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सवार सिंहपुर चौकी प्रभारी एसआइ यादवेंद्र मरावी, एएसआइ अनिल तेकाम, आरक्षक विजय धुर्वे व दुलीचंद उप्रेलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर घायल पड़े पुलिस कर्मियों को लोगों ने उठवाया और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार चौकी प्रभारी मरावी की बताई जा रही है, लेकिन घटना कैसें हुईं यह स्पष्ट नहीं हो रहा हैं। कहीं बताया जा रहा है कि कार का टायर फटा है तो कहीं यह कहा जा रहा है कि कार को किसी ट्रक या कंटेनर ने टक्कर मारी है। मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

निजी कार से जा रहे थे सभी पुलिसकर्मी

घटना में बताया जाता है कि सिंहपुर चौकी प्रभारी यादवेंद्र मरावी अपने स्टाफ एएसआइ अनिल तेकाम और आरक्षक विजय व दुलीचंद के साथ निजी वाहन से किसी कार्य के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार मगरधा चौराहा के पास पहुंची तो अचानक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चौकी प्रभारी सहित अन्य तीनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो मौके पर भीड़ लग गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया जहां तत्काल पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए। घायलों का प्रारंभिक इलाज करने के बाद सभी को जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कार को ट्रक ने टक्कर मारी है या किसी कंटेनर ने यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सभी घायल कर्मचारियों को समय पर उचित उपचार मिले इसके लिए पहले उन्हें जबलपुर भिजवाया गया है। मामले में पता किया जा रहा है कि घटना कैसे हुई।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »