Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

NASA में नौकरी दिलाने के नाम पर 111 लोगों से ठगे 5 करोड़ 31 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर (kundeshwartimes)- नासा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 111 लोगों को 5 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक की चपत लगाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पुलिस ने आरोपी ओमकार महेंद्र तलमले को गिरफ्तार कर लिया है. ओमकार तलमले एक हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी है. इस सिलसिले में नागपुर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया था.बताया जाता है कि आरोपी ओमकार महेंद्र तलमले ने खुद को नासा में जूनियर साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत होना बताया. उसने बताया कि क्षेत्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर नागपुर (आरआरएससी) में बड़ी संख्या में ऑफिस स्टाफ की रिक्तियां हैं और उन्हें भरा जाना है. वहीं मनीष नगर अश्विन अरविंद वानखेड़े और तलमले ढोल ताशा में काम करते थे. इस वजह से दोनों पहले से ही परिचित थे. वहीं आरोपी ने अश्विन को बताया कि वह नासा में जूनियर साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत है.
साथ ही बतया कि आरआरएससी में वैकेंसी होने की बात बताई. इतना नहीं पीड़ित ने कहा कि उसकी अफसरों से अच्छी जान पहचान है. इस पर पीड़ित को नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की. फलस्वरूप अरविंद ने उसके बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन अरविंद को नौकरी नहीं मिली. इसके बाद पीड़ित आरआरएससी ऑफिस में पूछताछ की तब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ. इस पर पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. इस तरह आरोपी ने अरविंद समेत 111 व्यक्तियों से नौकरी दिलाने के नाम पर 5 करोड़ 31 लाख 70 हजार रुपये की वसूली की. पुलिस इस संबंध में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी से पूछताछ कर रही है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »