Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोसी नदी में डूबने से युवक लापता, पत्नी को परीक्षा दिलाने बहनोई के घर पहुंचा था

बिहार/सुपौल(kundeshwartimes)- बिहार के सुपौलमें कोसी नदी में स्नान करने के दौरान 25 वर्षीय युवक नदी में लापता हो गया. नदी में युवक की लापता होने की खबर मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी. प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम लापता युवक को ढूंढने के लिए तत्काल पिपराखुर्द भेजा. जहां एनडीआरएफ लापता युवक की खोजबीन कर रही है. बहरहाल देर शाम तक लापता युवक का पता नहीं चल सका है. घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.जानकारी के अनुसार, त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तमुआ निवासी 25 वर्षीय संतोष कुमार मंडल एक अगस्त को अपनी पत्नी अंशु कुमारी को बीए पार्ट वन की परीक्षा दिलाने सदर प्रखंड के पिपराखुर्द वार्ड नंबर 04 स्थित बहनोई शंभू मंडल के घर आया था. मंगलवार को अंतिम परीक्षा होनी थी. इधर, सूचना पर सीओ प्रिंस राज और जिला पार्षद परवेज नैयर भी मौके पर पहुंचे. लापता युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया.

परिजनों में मातम पसरा :बहनोई शंभू ने बताया कि सोमवार को वह नाश्ता करने के बाद वह बाइक लेकर घर से निकल गया. दोपहर में उसे ग्रामीणों ने साले की बाइक एक पुलिया के किनारे खड़ी होने की सूचना दी. बाइक पर ही संतोष के कपड़े भी रखे हुए थे. बाद में पता चला कि वह नहाने के लिए पुलिया से नीचे कूदा था. लेकिन काफी देर तक उसका पता नहीं चला. इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.बहरहाल देर शाम तक लापता युवक का पता नहीं चल सका है. घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »