Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पैसों के लेनदेन में हुई थी ट्रांसपोर्ट व्यवसाई की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार 5 आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

सतना(kundeshwartimes)- 2 अगस्त की रात अमरपाटन थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यवसायी का अपहरण कर लिया गया था. बाद व्यवसायी की हत्या कर उसके शव को नेशनल हाईवे 30 के बस स्टॉप पर फेंक दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने अभी तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया है.
बस स्टॉप पर मिला था ट्रांसपोर्ट व्यवसायी का शवः जानकारी के अनुसार अमरपाटन थाना अंतर्गत ग्राम ककरा के बस स्टॉप पर 2 अगस्त की रात आरोपियों ने रीवा जिले के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी का अपहरण किया और हत्या कर उसके शव को फेंक दिया था. बता दें आरोपियों ने नादन देहात स्थित एक पोल्ट्री फार्म में इस वारदात को अंजाम दिया था, जहां उसको बांधकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया था, जब व्यवसायी मरणासन स्थिति में पहुंच गया तो आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर हाईवे किनारे फेंक गए थे. इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो तब तक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को मौत हो गई थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी थी.
5 आरोपियों को किया था गिरफ्तारः पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इस मामले का खुलासा किया और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की हत्या के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें नीलेश तिवारी, अंकित तिवारी, आशुतोष पटेल, छोटू भूपेंद्र पटेल और अतुल पटेल शामिल थे. इस मामले का मुख्य आरोपी नीलेंद्र तिवारी है जो कि पैरा मिलिट्री में असम रेजीमेंट में पदस्थ है. ये छुट्टी पर घर आया था और योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम देकर गोरखपुर भाग गया, जिसे पुलिस की टीम ने गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया है।

आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

 इस मामले को लेकर थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने बताया, ”ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की हत्या के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. इन पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है.”

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »