Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

न्यायालय में दिखा शिव जी का प्रकोप,शिवलिंग हटाने का फैसला रिकॉर्ड करते वक्त सहायक रजिस्ट्रार हुए बेहोश, जज ने बदला फैसला

कोलकाता(kundeshwartimes) हिंदुओं का पवित्र पर्व श्रावन मास चल रहा है। चारों तक भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे हैं। इन सबके बीच कलकत्ता हाईकोर्ट में एक मामले में जस्टिस के शिवलिंग हटाने का फैसला रिकॉर्ड करते समय सहायक रजिस्ट्रार बेहोश हो गए। उन्होंने कोर्ट के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इतना ही नहीं कुछ देर बार न्यायाधीश ने अपना फैसला बदल दिया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुर्शिदाबाद के खिदिरपुर के रहने वाले सुदीप पाल और गोविंद मंडल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मई में दोनों के बीच मारपीट हुई थी। बेलडांगा थाने में दोनों ने शिकायत दर्ज कराई थी।

जमीन पर शिवलिंग रख दिया

सुदीप और गोविंद को निचली अदालत से जमानत मिल गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट के आरोप में आरोपत्र दाखिल किया था। कुछ दिन बाद केस में नया मोड़ आ गया। गोविंद मंडल ने जमीन पर शिवलिंग रख दिया। सुदीप पाल ने पुलिस स्टेशन में शिवलिंग हटाने की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इसके बाद सुदीप ने कलकत्ता हाईकोर्ट में पुलिस निष्क्रियता का केस दायर किया।

जस्टिस ने दिया था हटाने का निर्देश

इसी मामले में सोमवार को जस्टिस जय सेनगुप्ता ने गोविंद मंडल के वकील से पूछा, आपके मुवक्किल ने जमीन पर शिवलिंग स्थापित क्यों किया। इस पर वकील मृत्युंजय चटर्जी ने कहा कि शिवलिंग स्वयं जमीन से उभरा है। इसके बाद न्यायाधीश ने इसे हटाने का निर्देश दिया।

न्यायाधीश को बदलना पड़ा फैसला

फैसला रिकॉर्ड करते समय सहायक रजिस्ट्रार बिश्वनाथ राय बेहोश हो गए। घटना के 10 मिनट के बाद जस्टिस सेनगुप्ता कोर्ट में लौटे और कहा कि मामले में अदालत हस्तक्षेप नहीं करेगा। यह केस निचली अदालत में चलाया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »