Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

उत्तराखंड के कोटद्वार में देखते ही देखते बह गई कारें, लोगों ने कूदकर बचाई जान

कोटद्वार/ऋषिकेश(kundeshwartimes)  उत्तराखंड में मॉनसून की बौछार आफत बनकर बरस रही है. सूबे में नदी नाले उफान पर बह रहे हैं. कोटद्वार में भी मालन, सुखरो, खोह, कोल्हू नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. इसी कड़ी में कोटद्वार पीजी कॉलेज कण्वाश्रम मवाकोट रोड पर जमुना गदेरे के तेज बहाव में दो कार बह गए. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते ही कार सवारों को बचा लिया. जिससे बड़ा हादसा टल गया.

कोटद्वार पुलिस के मुताबिक, कोटद्वार पीजी कॉलेज रोड पर सत्तीचौड गांव के पास बहने वाले गदेरे में दो कारों के बहने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकाला. हालांकि, कार सवारों का रेस्क्यू स्थानीय लोग कर चुके थे. बताया जा रहा है कि हरिद्वार के सिडकुल निवासी रंजीत कुमार, अशोक कुमार अपने चालक अजय को लेकर कार संख्या DL 2 BB 8287 में सवार होकर किसी काम से कोटद्वार आए हुए थे. जो वापसी के दौरान गदेरे में फंस गए. देखते ही देखते उनकी कार बह गई. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया.

वहीं, दूसरा कार संख्या DL 12 B 1210 में सवार होकर जगजीवन सिंह, मंजू देवी और परमजीत निवासी झंडीचौड़ कोटद्वार अपने घर वापस आ रहे थे. तभी सत्तीचौड़ गांव के पास जमुना गदेरे में कार समेत बह गए. हालांकि, कार सवार कुछ लोगों ने छलांग भी लगा दी थी. इसके बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने रस्सियों के सहारे उन्हें बचा लिया गया. इस गदेरे में दो कारों के बहने से अफरा तफरी का माहौल बना रहा. वहीं, पुलिस ने लोगों को नाले और गदेरे पार न करने की अपील की है.
ऋषिकेश के तपोवन में उफान पर आया बरसाती नालाःभारी बारिश की वजह से तपोवन क्षेत्र में बरसाती नाला उफान पर आ गया है. बरसाती नाले से पानी के साथ मिट्टी और पत्थर बह कर आ रहे हैं. जो सड़क पर बिखर गए हैं. जिससे जगह-जगह जाम लग रहा है. सुरक्षा की दृष्टि से कई जगहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. भारी बारिश के बीच ट्रैफिक को नियंत्रित करने में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुनिकी रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत राम झूला पार्किंग में भी भारी बारिश की वजह से पानी भर गया है. पुलिस लगातार मुनादी कर लोगों को अलर्ट करने में लगी हुई है. जरूरत पड़ने पर ही पहाड़ों पर सफर करने को कहा जा रहा है. तपोवन क्षेत्र में बरसाती नाले में काफी मलबा बह रहा है. इससे सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. जिसमें कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल होने की सूचना भी मिली है. लोगों का कहना है कि तपोवन टी पॉइंट के पास जो बरसाती नाला बह रहा है, इससे पहले नाले का ऐसा रूद्र रूप कभी भी देखने को नहीं मिला.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »