Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बांधवगढ़ में नहीं थम रही बाघों की मौत, फिर मिला बाघिन का शव,एक माह में तीन बाघों की मौत

उमारिया(kundeshwartimes)-  उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघिन की मौत हो गई है। घटना पार्क के पनपथा कोर परिक्षेत्र के पथरहठा बीट के जंगल की है, जहां बुधवार को मादा बाघिन का क्षत विक्षत अवस्था मे शव संदिग्ध हालात में मिला है। प्रथम दृष्टया बाघिन का शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। यह जानकारी भी मिली है कि बाघिन के शरीर में घाव के निशान हैं। सूचना के बाद पार्क प्रबंधन के अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्कॉयड के साथ घटनास्थल पंहुचे। जांच के बाद मृत बाघिन का शव जला दिया गया है। बता दें एक माह के भीतर बाँधवगढ में तीन बाघों की मौत हो चुकी है, जिसमे दो बाघिन और एक बाघ शामिल है।

पिछले महीने दो मौत

पिछले महीने बांधवगढ़ में दो बाघों की मौत हो गई थी। दोनों ही बाघ मानपुर रेंज के अंतर्गत देवरी बीट में मर गए थे। एक बाघ की मौत 16 जुलाई को मानपुर रेंज के देवरी बीट में हुई थी। ग्राम मढ़उ के पास घायल बाघिन मिली थी जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे भाघ की मौत 21 जुलाई को मानपुर रेंज के देवरी बीट आरएफ 363 में हो गई थी। यहां बाघ का एक सप्ताह पुराना शव पाया गया था।

इस तरह हुई इस साल बाघों की मौत

4 फरवरी 2023 को घुनघुटी रेंज के बलवई बीट में मुड़ना नदी के किनारे बाघ का शव मिला

2 मार्च 2023 को खितौली रेंज के डोभा बीट के कक्ष क्रमांक 374 में 18 महीने के मादा बाघ शावक का शव पाया गया। मौत का कारण आपसी संघर्ष

3 अप्रैल 2023 को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर के बिरुहली बीट के कक्ष क्रमांक 406 जुट्टा तालाब के पास बाघ के हमले में डेढ से तीन महीने के शावक की मौत हुई।

8 मई 2023 को पनपथा बफर के ग्राम करौंदिया में 10 वर्षीय बाघ का शव पाया गया। 10 मई को खबर प्रकाशित

18 मई 2023 को बांधवगढ़ के झोरझोरा में मादा बाघ शावक का शव पाया गया। आपसी लड़ाई में मौत हो गई थी

16 जुलाई 2023 मानपुर रेंज के देवरी बीट में ग्राम मढ़उ के पास घायल बाघिन मिली जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

21 जुलाई 2023 को मानपुर रेंज कर देवरी बीट आरएफ 363 में बाघ का एक सप्ताह पुराना शव पाया गया था।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »