Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुरवा के तत्कालीन सचिव अली अहमद ने जीवित महिला को कर दिया मृतक घोषित, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

समग्र आईडी से काट दिया नाम,जनपद कार्यालय से जारी हुई नोटिस

देवसर(kundeshwartimes)– फर्जी काम के लिए चर्चित पुरवा पंचायत के सचिव अली अहमद का एक और शानसनी खेज मामला सामने आया है,आरोप लगाया जा रहा है कि सचिव ने एक जीवित महिला को मृतक घोषित कर समग्र आईडी से नाम हटा दिया है,जानकारी के अनुसार महिला अभिरुल निशा पति सिराजूदिन निवासी ग्राम झखरावल का समग्र आईडी से नाम हटा दिया गया है,दरअसल महिला सहुआर की रहने वाली है तथा झखरावल गांव में करीब दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी,शादी के बाद महिला के अनुसार ससुर की समग्र आईडी में नाम जोड़ दिया गया था,कई वर्षो तक समग्र आईडी तथा आधार कार्ड सहित अन्य कई दस्तावेजों में पति का नाम दर्ज था,लेकिन कुछ वर्ष पूर्व महिला का पति से किसी कारण वश अनबन हो गया इसके बाद महिला अपने मायके चली गई,इधर पति ने दूसरी शादी कर ली,अब आरोप लगाया जा रहा है कि महिला का नाम पुरवा पंचायत के राम लगन कोल की समग्र आईडी में जोड़ दिया गया ,फिर मृतक घोषित कर नाम हटा दिया गया,इस पूरे मामले की महिला ने जनपद पंचायत कार्यालय देवसर सहित तमाम अधिकारियों से शिकायत की है,शिकायत पर जनपद कार्यालय देवसर ने तत्कालीन सचिव पुरवा तथा वर्तमान सचिव कुशेणी अली अहमद को एक नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा है

सचिव के खिलाफ हो सकती है बड़ी कार्यवाही

इस तरह के फर्जीवाड़ा करने वाले सचिव अली अहमद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का खतरा मडरा रहा है माना जा रहा है कि यदि निष्पक्ष जांच होती है तो निश्चित रूप से सचिव को मुश्किल हो सकती है क्योंकि किसी जीवित महिला को द्वेष भावना से मृतक घोषित कर सरकार की विभिन्न योजनाओं से वंचित करना निश्चित रूप से अपराध माना जायेगा ऐसी स्थिति में जनपद पंचायत कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी अवश्य सचिव के खिलाफ कड़ा एक्सन ले सकते हैं

सचिव के विरुद्ध जारी हुई नोटिस

मामले की शिकायत होने के बाद जनपद कार्यालय देवसर से सचिव के विरुद्ध नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया है,अब नोटिस जारी होने के बाद तथा इस खेल का भंडाफोड़ होने के बाद सचिव द्वारा कार्यवाही से बचने का प्रयास शुरू कर दिया गया है लेकिन माना जा रहा है नोटिस का जवाब संतोष जनक देना सचिव के लिए मुश्किल हो रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »