Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

घर से लापता हुईं 3 नाबालिग छात्राएं 250 किमी दूर मूवी देखते मिली,गदर- 2 का लगा चस्का

रीवा(kundeshwartimes)- सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बृजमोहन धाम कॉलोनी की तीन नाबालिक छात्राएं लापता हो गईं थीं, जिन्हें पुलिस ने शहडोल से बरामद किया है. बता दें कि तीनों छात्राओं शहडोल गदर-2 देखने के लिए गई थीं. सुबह जब छात्राओं की लापता होने की खबर परिजनों के लगी थी तो वे पुलिस अधीक्षक कर्यालय पहुंचे थे और पुलिस को लापता बच्चियां के बारे में जानकारी दी थी. वहीं सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक ने तत्काल पुलिस की टीम गठित कर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी थी, तीनों छात्राएं सुबह तकरीबन 7 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थीं, जिसके बाद वे लापता हो गईं थीं.

तीन छात्राओं के लापता होने से मचा हड़कंप

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जेपी मोड़ का है, जहां पर रहने वाली 3 छात्राएं अचानक से लापता हो गई थी. तीनों छात्राएं शुक्रवार की सुबह तकरीबन 7 बजे घर से डेढ़ किलोमीटर दूर कोचिंग जाने के लिए निकली थीं, काफी देर बीत जाने के बाद जब तीनों छात्राए वापस अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने कोंचिग में पता किया. इस दौरान पता चला कि तीनों छात्राएं आज कोंचिंग पहुंची ही नहीं थीं, इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए. परेशान परिजनों ने छात्राओं की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद आनन-फानन में परिजन एसपी कार्यलय पहुंचे और उप पुलिस अशीक्षक को लापता छात्राओ के बारे जानकारी दी.

कोचिंग जाते CCTV फुटेज में दिखीं तीनों छात्राएं

उप पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने तत्काल पुलिस की टीम गठित की और छात्राओं की तलाश के लिए भेज दिया. छात्राएं कोचिंग के लिए घर से निकली थीं, जिसके बाद घर से कुछ ही दूरी में ढेकहा तिराहे पर स्थित होटल विष्णु एंपायर के बाहर लगे CCTV कैमरे की फुटेज में तीनों छात्राएं जाते हुए कैमरे दिखाई दीं थीं. इसके बाद एक ऑटो आया और वे तीनों उसमें बैठकर चली गईं. इसके बाद से छात्राओं का कोई पता नहीं चल रहा था, लेकिन शाम को पता चला कि तीनों गदर-2 देखने के लिए शहडोल गईं थीं.

गदर-2 देखते मिलीं स्कूली छात्राएं

सुबह से लापता आठवीं कक्षा की तीनों छात्राएं खुद ही शहडोल गई थीं, सीसीटीवी फुटेज में तीनों को शहडोल की बस में बैठते देखा गया था, जिसके बाद रीवा एसपी विवेक सिंह ने शहडोल पुलिस को जानकारी दी थी और रीवा पुलिस की टीम को शहडोल रवाना कर दिया था. शहडोल पहुंची पुलिस की टीम ने पाया कि बच्चियां रीवा से 250 किमी दूर शहडोल सिर्फ टॉकीज में फिल्म ‘गदर-2’ देख रहीं थीं, जो आज ही रिलीज हुई है. फिलहाल रीवा पुलिस की टीम तीनों बच्चियों को रीवा लेकर आई है. मामले पर पुलिस ने बताया कि “अपहरण जैसी कोई बात नहीं है, रीवा से तीनों बच्चियां खुद ही शहडोल गई थीं, जो वहां की टॉकीज में फिल्म गदर-2 देखते हुए मिली हैं. फिलहाल हमारी टीम उन्हें वापस ला रही है.”

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »