Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मऊगंज जिला मे पहली बार ध्वजारोहण के मुख्यअतिथि का नाम अभी घोषित नहीं,रीवा में विधानसभा अध्यक्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

रीवा (kundeshwartimes)- जिले भर में 15 अगस्त को गणतंत्र दिवस उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला स्तरीय भव्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम होंगे। मुख्य अतिथि प्रात: 8.58 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करके परेड की सलामी लेंगे। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। मुख्य अतिथि श्री गौतम प्रात: 9.08 बजे से मुख्यमंत्री जी के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में प्रात: 9.38 बजे हर्ष फायर किया जाएगा। इसके बाद प्रात: 9.40 बजे से विभिन्न दलों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की जाएगी। समारोह में मुख्य अतिथि 9.50 बजे खुशियों के प्रतीक गुब्बारे मुक्त गगन में छोड़ेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड में शामिल दलों के परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त करेंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश गान होगा। समारोह में 10 बजे मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों का सम्मान करेंगे। समारोह में 10.10 बजे से आकर्षक और मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह का समापन प्रात: 11.10 बजे पुरस्कार वितरण से होगा। जिला, विकासखण्ड तथा ग्राम स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिये आवश्यक प्रबंध करने तथा शासन के निर्देशों के अनुसार समारोह आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »