Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बुजुर्ग को बातों में फंसाकर बदला ATM, खाते से निकाले 2 लाख 27 हजार 523 रुपए, 4 आरोपित गिफ्तार।। कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो आर.पी.वर्मन की रिपोर्ट

पन्ना(kundeshwartimes)-  पन्ना पुलिस ने एटीएम से रुपए निकालने वाले लोगों की मदद के बहाने ठगी करने वाले एक गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा है। गिरोह के सदस्य एटीएम कार्ड बदलकर पिन नंबर देख लेते थे। उसके बाद पैसे निकाल लेते थे।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से अलग-अलग बैंक व अलग-अलग नाम के 30 एटीएम कार्ड, 1 मोटरसाइकिल, 1 टीवी व 5 मोबाइल कुल समान की कीमत करीब 90 हजार रुपए का जब किए हैं।

ये था मामला

28 मार्च 23 को खुमान प्रसाद प्रजापति पिता स्व. बारेलाल प्रजापति 57 वर्ष निवासी इन्द्रपुरी कॉलोनी पन्ना ने थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मैंने बेटे को पासबुक दिखाई तो पता चला कि बैंक खाता से अलग-अलग दिन कुल 2 लाख 27 हजार 523 रुपए निकाले गए हैं।
मैनें एटीएम कार्ड निकालकर बेटे को दिखाया तो उस कार्ड में शिव शक्ति बेल्डिंग वर्क्स लिखा था। मुझे याद आया कि एटीएम बूथ में मेरे साथ घुसे 2 अज्ञात लोगों ने बातो में उलझाकर मेरा एटीएम कार्ड बदल लिया है। एटीएम कार्ड बदलकर आरोपितों ने मेरे बैंक खाता से 2 लाख 27 हजार 523 रूपये की राशि निकाल ली है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 420, 34 भादवि का कायम कर लिया है।

पुलिस टीम की कार्रवाई

पुलिस टीम और पुलिस सायबर सेल टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी में दिख रहे लोगों को फरियादी को दिखाया। फरियादी ने आरोपितों की पहचान की। पुलिस टीम ने पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से मिली जानकारी और मुखबिर सूचना पर 2 व्यक्तियों को देवेन्द्रनगर रोड मोहनगढ़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

दोनो ने अपने-अपने नाम सतेन्द्र पिता प्रभुदयाल गौतम निवासी बड़ागांव देवेन्द्रनगर व बसंतराज प्रजापति पिता नत्थूलाल प्रजापति निवासी बड़ागांव देवेन्द्रनगर बताया। पुलिस टीम ने मामले के संबंध में पूंछताछ में 2 अन्य साथियों लखन प्रताप सिंह पिता मुलायम सिंह निवासी ग्राम मकरी कुठार थाना देवेन्द्रनगर व दयानंद उर्फ चिन्टू निवासी ग्राम जिगदहा के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकारा।
पुलिस टीम ने मामले के 2 अन्य आरोपित मैं एक लखन प्रताप सिंह को इन्द्रपुरी कॉलोनी पन्ना व आरोपी चिन्टू को हनुमान झिरिया मन्दिर जिगदहा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों ने मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस टीम ने आरोपितो के कब्जे से अलग-अलग बैंको व अलग-अलग नाम के कुल 30 एटीएम कार्ड, 1 मोटर साइकिल, फरियादी के बैंक खाते से निकाली गई राशि से खरीदी गई 1 टीवी, 5 मोबाइल जब्त किए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »