Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रेलवे स्टेशन के पास मिला 5 साल की बच्ची का शव, दुष्कर्म की आशंका

वाराणसी(kundeshwartimes)- आदमपुर थाना क्षेत्र के काशी स्टेशन के समीप झाड़ियों में मंगलवार की सुबह एक 5 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किया है. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने हर पहलु से जांच के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली है. पुलिस का कहना है कि किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.जानकारी के अनुसार चंदौली का मूल निवासी परिवार इधर-उधर घूम कर अपना जीवन व्यतीत करता है. रात में परिजन रेलवे स्टेशन पर सो जाते और सुबह फिर से भीख मांगने का काम करते है. सोमवार रात भी परिवार के 4 सदस्य काशी रेलवे स्टेशन के पास सो रहे थे. उनके साथ 5 साल की बच्ची भी मौजूद थी. लेकिन, मंगलवार सुबह जब बच्ची नहीं मिली तो परिजन परेशान हो गए. काफी खोजबीन के बाद मालगोदाम के पास झाड़ियों में बच्ची मृत अवस्था में मिली.सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसी के साथ पुलिस टीम काशी रेलवे स्टेशन के आसपास के लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »