Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास हादसा, जर्जर बिल्डिंग की दीवार गिरने से पांच की मौत, चार घायल

मथुरा(kundeshwartimes)-  तीर्थनगरी वृंदावन में एक पुरानी इमारत का हिस्सा गिरने से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त मकान के पास से दर्जनों श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर के लिए गुजर रहे थे।ये हादसा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर हुआ, जहां एक पुराने मकान की छत पर बनी दीवार और छज्जा अचानक गिर गये। इसके मलबे में दबने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रुप से घायल हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पास ही स्नेहबिहारी मंदिर क्षेत्र में एक जर्जर मकान था। इसमें स्थित दुकानों की छत पर दीवार बनी थी। यहीं शाम साढ़े पांच बजे बंदर झगड़ रहे थे, तभी दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर बांके बिहारी मंदिर जा रहे देवरिया के करन झा, भगवानपुर निवासी चंदन राय, वृंदावन निवासी अंजु मुरगई, कानपुर के जरौली निवासी रश्मि गुप्ता व गीता कश्यप और कानपुर नगर बंबुराहिया कालोनी के अरविंद कुमार की मृत्यु हो गई। वहीं, वृंदावन की आकांक्षा मुरगई और सारांश मुरगई, कानपुर के जरौली फेस दो निवासी अनामिका, फीरोजाबाद के खुशीपाल औऱ फरीदाबाद के पंकज मारग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »