Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पति को सांसद का टिकट दिलाने के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

राजस्थान/कोटा(kundeshwartimes)-  जिले के पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के खातौली थाना इलाके में एक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है. दर्ज की गई प्राथमिकी में बताया गया है कि दुष्कर्मियों ने महिला को अपने झांसे में लिया और बड़े रसूख वाले पदाधिकारी से तालुकात बताए. इसके साथ ही उसके पति को एमपी-एमएलए का टिकट दिलाने का झांसा दिया और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया.प्रशिक्षु आरपीएस ओमप्रकाश विश्नोई का कहना है कि एफआईआर के अनुसार महिला का पति भाजपा का पदाधिकारी है, साथ ही वह 14 अगस्त के दिन तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए गए था. सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वह व्यस्त था. इसी दौरान शाम 6:30 बजे उसके घर मुकेश गोस्वामी और दो-तीन अन्य लोग प्रवेश कर गए. मुकेश अपने आपको कथित पत्रकार बताता है. प्रशिक्षु आरपीएस बिश्नोई ने बताया कि एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया है कि मुकेश ने उससे कहा कि तेरे पति को एमएलए नहीं सांसद का चुनाव लड़ाएंगे. एमएलए और पूरा प्रशासन मेरा है.मुकेश ने धमकाया और दुष्कर्म किया. चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बारी-बारी से दो-तीन लोगों ने रेप किया. प्रशिक्षु आरपीएस ओमप्रकाश विश्नोई का कहना है कि घटना 14 अगस्त को हुई है. इसी दिन पीड़ित महिला ने रात को अपने पति के साथ आकर मुकदमा दर्ज करा दिया. महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »