Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बिहार में अपराधियों का तांडव, दारोगा के चेहरे में मारी गोली, इलाज के दौरान पटना में मौत,पशु तस्करों को पकड़ने में गई जान

बिहार/समस्तीपुर(kundeshwartimes) बिहार के समस्तीपुर में पुलिस पर गोलीबारी में घायल दारोगा की मौत हो गई. मंगलवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. सोमवार की रात पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान तस्करों ने दारोगा के सिर में गोली मार दी थी. घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मची है. समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी छानबीन में जुट गए हैं.घटना जिले के मोहनपुर ओपी की बताई जा रही है. दारोगा नंद किशोर यादव मोहनपुर ओपी में पदास्थापित थे. सोमवार की रात पशु तस्करी की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर टीम के साथ छापेमारी करने के लिए गए थे. इसी दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. गोलीबारी के दौरान एक गोली दारोगा के सिर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पटना किया था रेफर

 गोली लगते ही दारोगा को आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से गंभीर हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था. मंगलवार को पटना IGMS में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. दारोगा की मौत से पुलिस महकमा में शोक का माहौल हो गया।

रास्ते में ही कर दिया हमला

बता दें कि आए दिन जिले में पशु तस्करी की सूचना मिल रही थी. रविवार की रात पुलिस ने तीन मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया था. जिससे पूछताछ में एक गैंग के बारे में जानकारी मिली थी. इसी सूचना के आधार पर मोहनपुर ओपी के दारोगा नंद किशोर यादव अपनी टीम के साथ दलसिंहसराय के पांड गांव जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उजियारपुर के शहबाजपुर में तस्करों ने हमला शुरू कर दिया.।

इनका कहना है

“घटना में शामिल तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. शातिर तस्करों को जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी. गिरोह के बारे में पता लगाया जा रहा है. जल्द ही सफलता मिलेगी.”- विनय तिवारी, एसपी, समस्तीपुर

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »