Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कलेक्टर मऊगंज ने देवतालाब मंदिर पहुंचकर मेला व्यवस्था का लिया जायजा,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

देवतालाब(kundeshwartimes)- नवगठित मऊगंज जिले के कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने देवतालाब पहुंचकर शिव मंदिर परिसर में मेला व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था तथा सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि दर्शनार्थियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी जिस कार्य के लिए लगाई गई है वह अपने कर्तव्य का सजगता से निर्वहन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर में मेला व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान एसडीएम मऊगंज बीके पाण्डेय सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

मंदिर व्यवस्था में नायब तहसीलदार मानसिंह आर्मो का अहम योगदान

उपतहसील देवतालाब में पदस्थ नायब तहसीलदार मानसिंह आर्मो द्वारा अपने पद स्थापना काल से ही शिव मंदिर देवतालाब की व्यवस्था साफ-सफाई एवं अन्य दायित्वों के प्रति काफी रुचिकर नजर आते हैं चाहे वह रात के 2:00 बजे हो चाहे समय जो भी हो मंदिर की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं में सदैव तत्पर देखे गए हैं इसी का परिणाम है कि लगातार 2 माह का पुरुषोत्तम मास एवं श्रावण मास का मेला पूरी तरह निर्बाध रूप से संपन्न हुआ एवं कहीं भी कोई व्यवस्था गड़बड़ नहीं हो सकी उसका श्रेय केबल देवतालाब नायब तहसीलदार मानसिंह आर्मो को ही जाता है निश्चित रूप से क्षेत्र की जनता द्वारा नायब तहसीलदार श्री आर्मो द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »