Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

45 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कई स्थानों में पहुंचनी थी खेप,कफ सिरप के नशे में था आरोपी

रीवा(kundeshwartimes)- रीवा में गांजा की बड़ी खेप पुलिस ने ग्राहकों तक पहुंचने के पहले ही तस्कर सहित पकड़ ली है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई घेरा बंदी के कारण एक युवक अवैध गांजे का परिवहन करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार के साथ पकड़ा गया है। पकड़े गए युवक के पास से तकरीबन 45 किलो अवैध गांजा मिला है युवक के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर उसे सलाखों के पीछे कर दिया गया है।

क्या था मामला

जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी ने बताया है कि बीती रात तकरीबन 11 बजे उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रामपुर नैकिन निवासी नवीन तिवारी प्रतिबंधित गांजा की बड़ी खेप लेकर रीवा पहुंचने वाला है जहां पर उसके द्वारा अलग-अलग छोटे काउंटरों पर गांजे की खेप पहुंचानी है। नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के विभिन्न थाना प्रभारी को सूचित किया गया। इसके साथ ही समान थाना प्रभारी के साथ गांजा तस्करों की घेराबंदी की गई। रात तकरीबन 3 बजे उक्त युवक को अतिथि रेस्ट हाउस के समीप कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने के दौरान उसके पास से 45 किलो गांजा बरामद किया गया है।

कफ सिरप के नशे में था आरोपित

बताया गया है कि जिस समय युवक को पकड़ा गया था। उस समय वह काफी नशीली कफ सिरप के नशे में था । पुलिस ने युवक को पकड़कर समान खाने ले जाए साथ ही पुलिस इस बात का इंतजार करती रही कुछ का नशा उतरा और वह पूछताछ कर सके।

पूछताछ जारी अन्य तस्करों के नाम आए सामने

मिली जानकारी में बताया गया है कि पकड़े गए युवक ने रीवा के कई तस्करों के नाम पुलिस के सामने उगल दिए हैं अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर उनसे पूछताछ कर सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी अन्य तस्करों के नाम उजागर नहीं किए हैं।

इनका कहना है..

45 किलो प्रतिबंधित गांजा के साथ युवक को पकड़ा गया है। रात में युवक काफी नशे में था लिहाजा उससे पूछताछ नहीं हो सकी थी। अभी हम मामला दर्ज कर मामले के संबंध में उससे पूछताछ कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि अन्य तस्करों के नाम भी सामने आ जाएंगे जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।-शिवाली चतुर्वेदी नगर पुलिस अधीक्षक रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »