Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना अंतर्गत गौरपानी के जैकी मरावी को मिली स्कूटी, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो महेश शर्मा की रिपोर्ट

हर्रई (kundeshwartimes)- बुधवार को मॉडल स्कूल हर्रई में मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजनांतर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विकासखंड हर्रई के 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को ई स्कूटी वितरित की गई। इस योजना अंतर्गत एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरपानी से एक छात्र एवम् एक छात्रा ने स्कूटी प्राप्त की। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना अंतर्गत कक्षा बारहवीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्नातक की शिक्षा में सुविधा की दृष्टि से ई स्कूटी प्रदान की जाती है।जैकी मरावी ने कक्षा बारहवीं में विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर पुरस्कार स्वरूप स्कूटी प्राप्त की।

छात्र जैकी मरावी वनरक्षक प्रमोद मरावी एवं रामप्यारी मरावी के सुपुत्र हैं। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जे. एस. सिंगोतिया सहित समस्त कर्मचारी गण एवं माता-पिता गौरवान्वित हैं। कठिन परिश्रम तथा विद्यालय में नियमित उपस्थित के परिणाम स्वरूप प्रतिभावान छात्र जैकी मरावी को मिली इस उपलब्धि पर रिश्तेदारों, संबंधियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गईं है, वहीं छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »