Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुरानी रंजिश में युवक की सरेराह लाठियों से पीट-पीटकर हत्या,मामला छेड़खानी से था संबंधित

सागर(kundeshwartimes)-  खुरई थाना क्षेत्र के बड़ोदिया नौनागिर में दबंगों ने गुरुवार की शाम एक युवक की सरेराह लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव पसर गया। शांति-व्यवस्था के लिए मौके पर भारी पुलिस तैनात किया गया है। बीच-बचाव की कोशिश में मृतक की मां को भी चोटे आई हैं। उन्हें उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बरोदिया के नौनागिर गांव में गुरुवार शाम करीब सात बजे नितिन अहिरवार 18 वर्ष पिता रघुवीर अहिरवार घर से सब्जी लेने निकला था। तभी गांव के आजाद सिंह, अंकित सिंह और बरौदिया के सरपंच विक्रम ठाकुर ने मध्यांचल बैंक के पास उसे घेर कर लाठी, राड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी मां बड़ी बहू को भी आरोपितों ने पीटा और वहां से भाग गए। परिजन घायल नितिन को खुरई अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सागर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही नितिन की रास्ते में मौत हो गई।

छेड़खानी के मामले में समझौते का बना रहे थे दबाव

मृतक के भाई रोहित ने बताया कि आजाद सिंह और विक्रम ठाकुर ने उनकी बहन के साथ छेड़खानी की थी, जिसकी शिकायत इनके द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई थी। तभी से आरोपित उनके परिवार के साथ रंजिश पाले हुए थे और समझौते का दबाव बना रहे थे। इसी रंजिश को लेकर आरोपितो ने गुरुवार की शाम को नितिन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह मेडिकल कालेज में नितिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »