Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बहन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर भाई ने की एक्सीडेंट की शिकायत, पुलिस ने ऐसे किया भांडाफोड़,भाई के साथ बहनोई भी गिरफ्तार

रीवा(kundeshwartimes)- जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर रहने वाली एक महिला को गंभीर हालत में उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका के भाई और बहनोई ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन सड़क हादसे का शिकार हुई है. महिला की मौत के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला साफ हो गया. बताया गया कि बहन की पिटाई के बाद भाई, उसके बहनोई ने मनगढ़ंत कहानी रची और पुलिस को गुमराह करने के लिए एक्सीडेंट बताया.

भाई व बहनोई गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भाई और बहनोई को गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि मृतका कथित रूप से शराब पीने की आदि थी. जिसके चलते अक्सर मायके वालों से उसका विवाद होता था. मामले के अनुसार सुनीता अपने पति श्री राम के साथ भलुहा नईगढ़ी थाना क्षेत्र में रहती थी. हाल ही में वह अपने बहन के घर सोहागी गांव पहुंची थी. बीते 17 अगस्त को वह संदिग्ध अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली थी. बाद में बाद में महिला के परिजन उसे लेकर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले गए. वहां पर परिजनों ने अंज्ञात वाहन से ठोकर लगकर महिला के घायल होने की जानकारी दी.

मृतका ससुराल से झगड़ा कर आई थी मायके

इसके बाद रविवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई. एसजीएमएच चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिए सोहागी थाने भिजवाई. बताया गया है कि दो माह पूर्व महिला ससुराल से झगड़ा कर अपने मायके सोहागी चली आई थी. घटना वाले दिन भी वह अपने बहन के घर के बाहर बैठी हुई थी. जहां बहनोई सहित अन्य लोग बैठकर शराब पी रहे थे. उसी दौरान महिला का उसकी बहन के साथ विवाद हो गया, जिस पर नाराज होकर वह तीन लोगों के साथ खाना खाने एक ढाबे में चली गई.

अस्पताल में भर्ती कराया

रात 10 बजे खाना खाने के बाद जब वह वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में उसे भाई और रिश्तेदार मिल गए, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. वह बीच रास्ते में ही गिर पड़ी. बाद में भाई और परिजन उसे अस्पताल ले गए और उपचार के लिए भर्ती कराया. लेकि रविवार को उसकी मौत हो गई. परिजनों ने एक्सीडेंट का रूप देकर अपराध को छुपाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन मामले की जांच कर पुलिस ने सब कुछ साफ कर दिया. महिला की मौत के बाद पुलिस में मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू की तो मारपीट की जानकारी सामने आई. इसके बाद पुलिस ने मृतका के भाई लाला व बहनोई पुरुषोत्तम को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. एसपी विवेक सिंह ने बताया कि एक और आरोपी की तलाश की जा रही है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »