Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की सनातन धर्म विवाद में एंट्री, उदयनिधि स्टालिन को डेंगू-मलेरिया की औलाद कहा

छिंदवाड़ा(kundeshwartimes)- पूरे देश में सनातन धर्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है. ऐसे में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर विवादित बयान देकर फंस गए हैं. इस बयान पर प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि “जो व्यक्ति ऐसी बयान बाजी कर रहा है पहले उससे पूछा जाए क्या उनके माता- पिता और पूर्वज सनातन नहीं थे. जो सनातन को डेंगू और मलेरिया बोलता है. वह भी डेंगू, कोरोना और मलेरिया की औलाद है.”

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने दिया था विवादित बयान

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने दो सितंबर को कहा था कि “सनातन धर्म कोरोना, डेंगू और मलेरिया जैसा है. इसे ऐसे ही खत्म कर देना चाहिए जिस तरीके से इन बीमारियों को खत्म किया गया है.” इसी के बाद पूरे देश में उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गये विवादित बयान का विरोध शुरू हो गया।

छिंदवाड़ा पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा

प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा छिंदवाड़ा में 5 सितंबर से 9 सितंबर के बीच पूर्व सीएम कमलनाथ के बलावे पर शिव महापुराण की कथा करने पहुंचे हैं. इस कथा के मुख्य यजमान पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ हैं. इसी दौरान छिंदवाड़ा में मीडिया के सवाल पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने उदय निधि स्टालिन के बयान के बाद उन पर निशाना साधा है।

धर्म और राजनीति दोनों अलग विषय

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि “धर्म को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए और राजनीति को धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए. दोनों अलग-अलग विषय हैं. धर्म का अपना काम है राजनीति का अपना एक काम है. इसलिए दोनों अलग हैं.”

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »