Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जन आशीर्वाद यात्रा में सांसद रवि किशन ने भरी हुंकार, बोले- ‘जिंदगी झंड बा, कांग्रेस को घमंड बा’।। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

रीवा(kundeshwartimes)-  भारतीय जनता पार्टी द्वारा विंध्य क्षेत्र के तमाम विधानसभा क्षेत्रो में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को मऊगंज विधानसभा के हनुमना पहुंची. बीजेपी की जन आशिर्वाद यात्रा में मशहूर भोजपुरी अभिनेता व गोरखपुर से सांसद रवि किशन रोड शो में शामिल हुए और आगामी चुनावों के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा ।

रोड शो के दौरान रवि किशन ने अपने ही अंदाज में कांग्रेस की स्थिति बताते हुए कहा की “जिंदगी झंड बा, कांग्रेस को घमंड बा” यानी कांग्रेस पार्टी देश भर में दुर्दशा की शिकार है, लेकिन उसके नेताओं का अहंकार अभी भी सातवें आसमान पर है।

यात्रा में शामिल होने मऊगंज पहुंचे रवि किशन

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को मऊगंज जिले के हनुमना पहुंची. इस दौरान भव्य रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक वाहन शामिल हुए. रोड शो के स्वागत के लिए पूरी सड़क जनता से खचाखच भर गई. रोड शो में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद गणेश सिंह, मंत्री राजेंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष अजय सिंह, स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल सहित गोरखपुर से बीजेपी सांसद व मशहूर अभिनेता रवि किशन शामिल हुए. दिग्गज कलाकर व सांसद रवि किशन को देखने हजारों की तादाद में जनता भी हनुमना की सड़क पर उमड़ पड़ी।

रवि किशन ने मऊगंज की माटी को किया प्रणाम

रोड शो के दौरान लाड़ली बहनों ने अपने चहेते नेताओं को देख पुष्पवर्षा की, तो वहीं युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी और भारत माता की जय के जयकारे लगाए।

रोड शो में शामिल अभिनेता व गोरखपुर सांसद रवि किशन भी शामिल हुए. उन्होंने रथ से ही सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ”मैं सबसे पहले मऊगंज जिले की माटी और आप सभी लाड़ली बहनों, भांजे- भांजियों और जनता जनार्दन को प्रणाम करता हूं.” उन्होंने आगे कहा कि ”भारतीय जनता पार्टी गरीबों की पार्टी है, हर जाति, हर धर्म की पार्टी है और सनातन धर्म की रक्षक पार्टी है.”
सांसद रवि किशन कहा कि ”कांग्रेसियों ने 65 साल तक देश को लूटा है और अब आगे भी लूटना चाहते हैं. मद्रास का एक नेता जो मुख्यमंत्री स्टालिन का बेटा है, सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करता है.” उन्होंने कहा कि ”सनातन धर्म कभी न समाप्त होने वाला धर्म है.” उन्होंने काली चरण फिल्म का एक मशहूर डायलाग भी बोला और कहा कि ”जली को राख कहते हैं, बुझी को खाक कहते हैं और उस राख से जो निकले उन्हें मोदी और शिवराज कहते हैं.” इस दौरान सांसद रवि किशन ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा की “जिंदगी झंड बा, कांग्रेस को घमंड बा”.।।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »