Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नूराबाद के जंगल में चल रही थी हथियार बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने छापा मारकर जब्त किया जखीरा

मुरैना(kundeshwartimes)- मुरैना जिले की नूराबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जंगल में छापामार कार्रवाई कर अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है. पुलिस ने मौके से 4 तस्करों को गिरफ्तार कर रायफल, कट्टे और पिस्टल सहित कुल 14 हथियार एवं आधा दर्जन से अधिक जिंदा व चले हुए कारतूस जब्त किये हैं. इसके अलावा हथियार लाने व ले जाने के लिए बुलेट बाइक को भी जब्त किया है. एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार इन हथियारों का निर्माण विधानसभा चुनाव के लिए किया जा रहा था।

आरोपियों को रिमांड पर लिया

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लिया गया है तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने उनसे पूछताछ की जा रही है. SP शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया की नूराबाद थाना प्रभारी मलखान सिंह चौहान को पिछले कुछ दिनों से सूचनाएं मिल रही थीं कि नूराबाद के जंगल में कुछ लोग अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे हैं.

घेराबंदी कर दबोचा

इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने एक टीम तैयार कर सर्चिंग के लिए भेजी. पुलिस को मौके पर चार लोग काम करते हुए मिले. उनको हिरासत में लेने के बाद तिवरिया की तलाशी ली गई तो उसमें 5 हैंडमेड रायफल, 315 और 12 बोर के 7 कट्टे और 3 पिस्टल के साथ आधा दर्जन से अधिक जिन्दा और मुर्दा राउंड मिले. आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया.

हथियार बनाने की सामग्री भी जब्त

इसके साथ ही पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाली ड्रिल मशीन, रेतनी तथा अन्य सामान भी बरामद किया है. पुलिस तस्करों के साथ हथियारों को वाहन में रखकर थाने लाई. यहां पर आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे पिछले दो महीने से यहां पर हथियार बनाने का काम कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव के लिए चम्बल अंचल में हथियारों की अच्छी डिमांड रहती है. इसलिए चुनाव में हथियार बेचकर अच्छी कमाई हो जाती है. पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में दो भिंड और दो मुरैना के रहने वाले हैं.।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »