Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बस से उतरते वक्त स्कूली छात्र की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में लगाई आग, ड्राइवर कंडक्टर की जमकर पिटाई

सागर(kundeshwartimes) जिले के बीना के सुनेटी गांव में बस हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत के बाद जमकर बवाल हो गया. दरअसल स्कूली छात्र अपनी परीक्षा देकर बस से घर वापस आ रहा था और अपने गांव सुनेटी पहुंचने पर चलती बस से उतरने लगा, तो बस की चपेट में आ गया. घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और बस के ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर पिटाई करने के बाद बस को आग के हवाले कर दिया. ग्रामीणों की मांग थी कि तत्काल पीड़ित परिवार को चार लाख रूपए और एक करोड़ की सहायता राशि दी जाए और आरोपी ड्राइवर कंडक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

क्या है मामला

बीना एसडीओ की प्रशांत सुमन ने बताया कि ”बीना-खिमलासा रोड पर सुनेटी गांव का रवि अहिरवार (17) कला संकाय का 12 वीं का छात्र था. जो बुधवार को गांव के पास के शासकीय स्कूल बसाहरी से भूगोल विषय की तिमाही परीक्षा देकर बस से घर लौट रहा था. तिरुपति ट्रैवल्स की बस जैसे ही सुनेटी गांव पहुंची, तो बस के ड्राइवर ने बिना बस को रोके बस की गति धीमी करके छात्र से उतरने को कहा. रवि अहिरवार जैसे ही बस से उतरने लगा, तो बस की चपेट में आ गया और हादसे का शिकार हो गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.” घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और बस ड्राइवर और क्लीनर की जमकर पिटाई कर दी. ड्राइवर और क्लीनर को पीटने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी और बस धू-धूकर जलने लगी।

एक करोड़ मुआवजे को लेकर चक्का जाम

बस को आग के हवाले करने के बाद ग्रामीणों ने बीना खिमलासा रोड को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रशांत सुमन के अलावा बीना और खिमलासा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक बस जलकर खाक हो चुकी थी. चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को तत्काल चार लाख रुपए की सहायता राशि दी जाए और एक करोड़ रूपया मुआवजा दिया जाए. साथ ही बस के ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »