Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना चंद्रिका स्टोन क्रशर कुसाही,शासकीय विद्यालय के पास संचालित है क्रसर।।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

ब्लास्टिंग से थर्रा उठता है पूरा गांव


सिंगरौली(kundeshwartimes)- सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत कुसाही गांव में संचालित चंद्रिका स्टोन क्रशर पिछले लंबे अरसे से स्कूली बच्चों एवं पूरे ग्राम वासियों के लिए मुसीबत बना हुआ है बीच गांव में क्रेशर संचालित है क्रेशर के पास ही शासकीय विद्यालय है जहां सैकड़ो बच्चे पढ़ते हैं पिछले दिनों क्रेसर तथा गांव का जायजा लिया गया जहां बहुत ही दयनीय स्थिति नजर आई, क्रेसर के आसपास दूर-दूर तक घरों एवं फसलों में धूल की परतें नजर आई स्कूल के ठीक सामने दिनभर क्रेसर में चलने वाले हाईवा गुजरते रहते हैं साथ ही सबसे बड़ी समस्या ब्लास्टिंग की है स्कूली बच्चों तथा ग्राम वासियों ने बताया कि क्रेसर खदान में होने वाली ब्लास्टिंग से पूरा गांव थर्रा उठता है बड़े-बड़े पत्थर आसमान में उछलकर गांव में गिरते हैं किसी भी समय बड़ी अनहोनी हो सकती है पूरे ग्रामवासी संकट में है लेकिन इस ओर स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है और क्रेसर संचालित करने वाले लोगों को मुसीबत में डालकर खुद मालामाल हो रहे हैं

ब्लास्टिंग से थर्रा उठता है पूरा गांव

स्कूली बच्चों तथा आसपास के ग्राम वासियों ने बताया कि यह क्रेशर जब से संचालित है तब से ग्राम वासियों का जीना मुश्किल हो गया है यहां किसी भी समय बड़े भूकंप जैसे झटके होते रहते हैं ब्लास्टिंग जब होती है उस दौरान बड़े-बड़े पत्थर आसमान से उछलकर गांव में गिरते हैं ग्राम वासी एवं अन्य जीव जंतु कब इन बड़े-बड़े पत्थरों की चपेट में आ जाएं कोई भरोसा नहीं रहता बताया गया कि पूरे ग्रामवासी हर समय खौफ में जीवन व्यतीत कर रहे हैं

विद्यालय के पास संचालित है क्रेशर

चंद्रिका स्टोन क्रेशर कुसाही को उक्त जगह संचालित करने की अनुमति कैसे प्रदान हो गई इसी में सवाल खड़ा होता है क्योंकि जिस जगह क्रेसर संचालित है उसके पास शासकीय विद्यालय संचालित है जहां सैकड़ो बच्चे पढ़ते हैं पूरे ग्राम वासियों की तरह स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे एवं शिक्षक भी ब्लास्टिंग एवं दैत्याकार हाईवा से खौफ में रहते हैं क्योंकि ब्लास्टिंग जब होती है तो विद्यालय भी प्रभावित होता है साथ ही क्रेसर से निकलने वाला डष्ट हर समय विद्यालय परिसर में उड़ाता रहता है इसके अलावा क्रेसर के चलने वाले हाईवा विद्यालय के ठीक सामने से दिनभर गुजरते रहते हैं ऐसी स्थिति में सड़क दुर्घटना की भी आशंका हमेशा बनी रहती है

पूरे गांव की फसलें हो रही तवाह

ग्राम वासियों ने बताया कि क्रेशर संचालित हो जाने से कई तरह की समस्याएं निर्मित हुई है, गांव की अधिकांश फसले इस क्रेसर के निकलने वाले डस्ट से तबाह हो जाती है पूरे फसल में धूल की मोटी परतें हर समय जमी रहती है ऐसे में फसलों का पैदावार बहुत कम हो जाता है कुल मिलाकर क्रेसर संचालक को भले ही उक्त क्रेशर से भारी मुनाफा हो रहा हो लेकिन ग्राम वासियों की फैसले बेवजह तबाह हो रही है

स्कूली बच्चों ने सुनाई अपनी ब्यथा

क्रेसर संचालित होने से हर समय धूल उड़ता रहता है,ब्लास्टिंग होती रहती है हर समय डर का माहौल बना रहता है

पुष्पेंद्र सिंह क्षात्र

क्रेसर से कई तरह की समस्या होती है,धूल उड़ता है दिन भर स्कूल के सामने से ट्रक चलते हैं,सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है
सोमवती सिंह
क्षात्रा

क्रेसर से पूरे गांव के लोगों को बहुत समस्या होती है यहां जांच करने कोई अधिकारी नही आते

लखपति सिंह ग्रणवासी कुसाही

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »