Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

छीरापटपर के जंगल में रोड पार करते दिखे सैकडो चीतल,अक्सर होते दुर्घटना के शिकार,अनेको वार सुझाव के बाद भी नहीं हो पा रहा इंतजाम।। ब्यूरो गिरीश राठौर की रिपोर्ट

अनूपपुर/शहडोल (kundeshwartimes) -अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य ग्राम पंचायत सकरा के छीरापटपर जंगल में अक्सर सैकड़ो की संख्या में चीतलो का समूह देर रात जंगलों से निकलकर आसपास के गांव में खेतों में लगी विभिन्न तरह की फसलों को अपना आहार बनाते सुबह होने पर वापस जंगल की ओर फिर से मुख्य मार्ग पार कर जाते हैं जिससे आए दिन तेज गति से चलने वाले वाहनों की चपेट में आकर वन्यप्राणी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं,विगत शुक्रवार एवं शनिवार की मध्य रात्रि छीरापटपर जंगल के समीप सैकड़ो की संख्या में चीतलो का समूह बघमडिया के जंगल पहाड़ की ओर से मुख्य मार्ग को पार कर वकान नदी की ओर तेजी से दौड़ते-भागते जाते दिखे यह नजारा अनूपपुर जिला मुख्यालय के वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल ने अनूपपुर निवासी मो,रईस खान की जमुडी स्थित फार्म हाउस के किचन में छिप कर बैठे पांच फीट लंबे धामन सांप का देर रात रेस्क्यू कर रात में ही स्वतंत्र विचरण हेतु जंगल में छोड़ने जाते एवं लौटते समय कई अलग-अलग समूहों में सैकड़ों की संख्या में चीतलो को रोड पार करते देखा जिस पर उनके द्वारा अपना वाहन धीमी कर आने एवं जाने वाले वाहनों को टॉर्च के सहारे इशारा करते हुए चीतलो के समूह को रोड पारकर चले जाने बाद वाहनों का आगमन प्रारंभ कराया।


ज्ञातव्य है कि विगत कई वर्षों से शांकाहारी वन्यजीव हिरण प्रजाति के चीतल बड़ी संख्या में छीरापटपर,किरर,औढेरा,बडहर,निंदावन एवं अन्य स्थानों में है जो दिन भर जंगलों में बिताने बाद रात में आहार की तलाश में निकाल कर रोड पारकर खाने,पानी पीने बाद सुबह होने के पर फिर से जंगलों की ओर अलग-अलग समूह बनाकर वापस लौट जाते हैं इस दौरान अक्सर तेज गति से चलने वाले वाहनों से टकराने पर कई चीतलो की स्थल पर मौत हो चुकी है एवं कई गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं वन्य प्राणियों की अधिकता एवं उनकी सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग का मैदानी अमला वनरक्षक,परिक्षेत्र सहायक एवं वन्य जीवों से प्रेम रखने वाले जागरूक नागरिकों,वन्यजीव संरक्षको द्वारा वन विभाग के जिला एवं संभाग स्तर के अधिकारियों के समक्ष अनेकों बार चीतल बहुल्य इलाके जो मुख्य मार्ग के मध्य पडते हैं के दोनों और बारबेट बायर या अन्य किसी तरह की फेंसिंग बाउंड्री बनाया जाकर सुरक्षित किए जाने की अपेक्षा की गई किंतु वर्तमान समय तक वन विभाग के बड़े अधिकारी इस दिशा में अनेकों प्रस्ताव के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है वही वन परिक्षेत्र अनूपपुर के जमुडी,किरर आदि वन वीटो जिसमें चीतलो की अधिकता है में पदस्थ वनरक्षक,सुरक्षाश्रमिक जो दिन में वनों की सुरक्षा के साथ अन्य दायित्वो में व्यस्त रहने के कारण रात्रि समय कम ग्रस्त कर पाते हैं जिससे दुर्घटनाओं की जानकारी विभाग के कर्मचारियों को राहगीरों एवं अन्य माध्यमों से मिल पाता है पिछले दिनों एक मादा चीतल की देर रात मुख्य मार्ग को पार करते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से इसी स्थल पर मौत हो चुकी है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »