Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री धर्मेंद्र तोमर ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष से की सौजन्य भेंट,सीघ्र शुरू होगा दैनिक हिन्दुस्तान समाज का भोपाल संस्करण

भोपाल (kundeshwartimes)- पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं दैनिक हिंदुस्तान समाज समाचार पत्र के प्रधान संपादक धर्मेन्द्र सिंह तोमर ने भोपाल में अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान जहां शासन द्वारा आयोजित मीडिया सेंटर के भूमि पूजन समारोह में अपने सहयोगी साथियों के साथ सहभागिता निभाते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तो वहीं व्यस्ततम दौर में भी समय निकालकर श्री तोमर ने मध्यप्रदेश के एससी विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से सौजन्य मुलाकात करते हुए सरकार द्वारा पत्रकारों के हित में उठाए गए कदमों की प्रशंसा कर आभार ज्ञापित किया तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष महोदय से श्री तोमर ने चर्चा करते हुए ग्रामीण अंचल में कार्य कर रहे पत्रकारों को शासन की मुख्यधारा से जोड़ने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु एक समग्र व मजबूत रणनीति तैयार करने की बात रखी।
श्री तोमर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले पत्रकार निश्चित रूप से शासन और जनता के बीच सेतु का प्रमुखता से कार्य करते हैं परंतु ग्रामीण अंचल के पत्रकारों को सरकार द्वारा किसी भी तरह की सुविधा व व्यवस्था की श्रेणी में नहीं रखा गया है इसलिए सरकार ग्रामीण अंचल में कार्य करने वाले पत्रकारों की प्रति अपना रवैया नरम करते हुए उन्हें भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ें एवं उनके लिए भी विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाना चाहिए। उन्हें भी अधिमान्यता प्रदान कर सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से चर्चा के दौरान कहा कि निश्चित रूप से मध्यप्रदेश की संवेदनशील सरकार ने आप जैसे व्यक्तित्व के निर्देशन में पत्रकारों के लिए विभिन्न हितकारिणी योजनाओं का क्रियान्वयन करने का फैसला लिया है और वहीं मीडिया सेंटर के विशाल भवन के निर्माण हेतु आज आधारशिला रखी गई है जो निश्चित रूप से मध्य प्रदेश के सरकार एवं हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मध्यप्रदेश की जनसंपर्क मंत्री एवं सभी मंत्रीगण व विधायकगण प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने पत्रकारों के हित में विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाई है। सौजन्य मुलाकात के दौरान पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं दैनिक हिन्दुस्तान समाज समाचार पत्र के प्रधान संपादक धर्मेंद्र तोमर ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया कि जल्द ही उनके द्वारा दैनिक हिंदुस्तान समाज समाचार पत्र का भोपाल संस्करण प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सरकार के सहयोग की अपेक्षा की जा रही है तो वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने श्री तोमर की बातों का समर्थन करते हुए भविष्य में इन विषयों पर सरकार की कार्य योजनाओं को क्रियान्वयन कराए जाने को लेकर आश्वासन दिया। उपरोक्त सौजन्य मुलाकात को लेकर पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं दैनिक हिन्दुस्तान समाज समाचार पत्र के प्रधान संपादक धर्मेंद्र तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मुलाकात अपने आपमें एक महत्वपूर्ण मुलाकात के रूप में जानी जाएगी, जिसमें कई विशेष विषयों को लेकर चर्चाएं की गईं एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय के सकारात्मक आश्वासन से निश्चित रूप से हम सभी प्रभावित होंगें। मुलाकात के दौरान दैनिक हिंदुस्तान समाज समाचार पत्र के प्रबंध संपादक सुरजीत यादव विशेष संवाददाता अमित शर्मा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »