Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

साथी पर हमले से गुस्साए मजदूरों का उपद्रव, पथराव किया, पुलिस पर डंडों से हमला, 3 TI सहित कई पुलिसकर्मी घायल,कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

रीवा(kundeshwartimes)- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बवाल के बाद तनाव व्याप्त है. यहां रोज के तरह काम की तलाश में सैकड़ों मजदूर एकत्रित थे. इसी दौरान पास में ही संचालित आस्था मेडिकल स्टोर के सुरक्षा कर्मी और मजदूर के बीच कहासुनी हो गई. इसी दौरान सुरक्षा गार्ड ने मजदूर पर डंडे से हमला कर दिया. डंडे के वार से मजदूर का सिर फट गया. वह लहूलुहान हो गया. घटना से गुस्साए अन्य मजदूर आक्रोशित हो गए और उन्होंने मेडिकल स्टोर पर पथराव कर दिया. पास ही खड़ी एक कार को मजदूरों ने आग के हवाले कर दिया।

पुलिस वालों पर हमला

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और आक्रोशित मजदूरों को समझाने का काफी प्रयास किया. लेकिन बेकाबू भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी. बीचबचाव कर रहे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रूपलाल उइके, सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष पंद्रे, चोरहटा थाना प्रभारी श्रंगेश राजपूत समेत एक SI और अन्य पुलिसकर्मी पर मजदूरों ने डंडों से हमला कर दिया. हमले में ये सारे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल पुलिस के वाहन से अस्पताल ले जाया गया।

सीसीटीवी से उपद्रवियों की शिनाख्त

गार्ड के हमले में घायल हुए मजदूर ने बताया कि रोज की तरह बुधवार को वह अन्य मजदूरों के साथ ढेकहा तिराहे में खड़ा हुआ था. तभी मेडिकल स्टोर के सुरक्षाकर्मी ने उसे वहां से हटने के लिए कहा. इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ. फिर उसने उस पर डंडे से हमला कर दिया. वहीं, भारी बवाल के बाद मौके पर पुलिस अधिक्षक विवेक सिंह पहुंचे. एसपी विवेक सिंह ने कहा CCTV फुटेज के माध्यम से घटना की जांच कराई जाएगी. कुछ उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »