Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सांसद जनार्दन मिश्रा ने उठाए भाजपा कार्यकर्ताओं के जूते और चप्पल, खुद बताई इसके पीछे की वजह।।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंंगर की रिपोर्ट

रीवा (kundeshwartimes)- संसदीय सीट से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल इस बार फिर से सांसद जनार्दन मिश्रा का एक सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, इसमें वे भाजपा कार्यकर्ताओ के जूते और चप्पल उठाते हुए दिखाई दे रहें है. हालांकि यह कोई पहला ऐसा मामला नहीं जब बीजेपी सांसद के द्वारा इस तरह का कार्य किया गया हो, इसके पूर्व में भी सांसद जनार्दन मिश्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए है, जिसकी लोगों ने काफी सराहना भी की है।

बीजेपी सांसद ने उठाए कार्यकर्ताओं के जूते और चप्पल

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का वायरल हुआ विडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी के साथ सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल वीडियो के बारे में जब खुद सांसद जनार्दन मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि “यह वीडियो पार्टी की बैठक का है, जहां लालगांव शक्ति केन्द्र की बैठक थी. बैठक वाली जगह के बाहर जूते और चप्पल अव्यवस्थित तरीके से पड़े हुए थे, जिसे मैंने अपने हाथों से उठाया और सही ढंग से किनारे ले जाकर रख दिया. हालांकि ये मैंने पहली बार नहीं किया, इसके पहले भी कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान मैंने लोगों के जूते और चप्पल व्यवस्थित तरीके से रखे नहीं मिले तो उन्हें अपने हाथों से उठाकर सही तरीके रखा है।

जिम्मेवारी निभा रहे जनार्दन मिश्रा

बीजेपी सासंद ने कहा कि “यह इस तरह के कार्य स्वाभिक तौर से मनुष्य के प्रकति के काम है, लेकिन मनुष्य ही इस तरह के कार्यों से दूर होता जा रहा है. मैं जो कुछ भी करता हूं, एक जिम्मेवार नागरिक होने के नाते करता हूं और भारतीय जानता पार्टी के हर एक जिम्मेवार कार्यकर्त्ता को वो सब कार्य करने चाहिए, इस लिए मैं इस तरह के काम करता हूं. अब तो सोशल मीडिया का जमाना है जिसके कारण इस तरह की चीजे तुरंत ही सबके सामने आ जाती है, लेकीन पहले ऐसा नहीं हो पाता था.”

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सांसद जनार्दन मिश्रा का एक स्कूल की टॉयलेट सीट साफ करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, इस तरह के उनके और भी कई काम करने के तरीके से वे वायरल होते रहते हैं।

.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »