Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ट्रैक्टर व जीप की टक्कर में महिला SDM सहति तीन लोग घायल, सभी की हालत खतरे से बाहर

अनूपपुर(kundeshwartimes)- राष्ट्रीय राजमार्ग- 43 पर फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम दैखल में अनूपपुर एसडीएम दीपशिखा भगत का वाहन सड़क पर जा रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गया. इस हादसे में एसडीएम सहित वाहन चालक और ट्रैक्टर ट्राली चालक को चोटें आई हैं. तीनों घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है. यह घटना रविवार रात 8.30 से 9 बजे की है. हादसा होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई. लोगों ने रेस्क्यू कर वाहनों में फंसे घायलो को निकाला।

घायल जिला अस्पताल में

बताया गया है कि एसडीएम भालूमाड़ा से अनूपपुर लौट रही थीं. नेशनल हाईवे दैखल के सिद्ध बाबा स्थान के पास बोलेरो जीप और ट्रैक्टर की टक्कर हुई. इस घटना में ट्रैक्टर जीप से टकराकर पूरी तरह पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक के साथ ही और एसडीएम के वाहन में मौजूद एसडीएम व ड्राइवर को चोटें आई हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्रैक्टर चालक का नाम बसंता पिता अर्जुन सिंह 26 वर्ष निवासी पाली मौहार टोला थाना फुनगा बताया गया है।

एसडीएम के हाथ में चोट

एसडीएम को हाथ में चोट लगी है. घटना में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि ये हादसा कैसे हुआ और कौन इसके लिए जिम्मेदार है. पुलिस ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों के बयान लिए हैं. वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि तीनों घायलों की कोई गंभीर चोट नहीं है. हालांकि सभी अस्पताल में भर्ती हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »