Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

वरगवां तहसील में तहसीलदार का एक पद स्वीकृति और दो प्रभारी तहसीलदार पदस्थ,दोनो रहते हैं नदारत,भटक रहे किसान।।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)-सिंगरौली जिले की नव गठित तहसील वरगवां में अभी तक प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ होती नजर नही आ रही है,सासन स्तर पर तहसीलदार का एक पद स्वीकृति किया गया है लेकिन दो प्रभारी तहसीलदारों को पदस्थ किया गया है,फिर भी किसानों को राजस्व संबंधित कार्यों के लिए भटकना पड़ता है अब आरोप लगाया जा रहा है कि दोनो प्रभारी तहसीलदार दफ्तर से अक्सर नदारत रहते हैं,हालाकी इन दिनो निर्वाचन का काम चल रहा है लेकिन इतना जरूर है की एक छोटी सी तहसील में दो तहसीलदारों की पदस्थापना समझ से परे है,अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर वरगवां जैसी छोटी सी तहसील में दो तहसीलदारों की पदस्थापना क्यों की गई है,या तो फिर तहसील क्षेत्र में इतना अधिक काम होगा कि एक तहसीलदार नही कर पाते होंगे या फिर जिले में स्वीकृत पदों से अधिक तहसीलदार आ गए हैं जिस वजह से एक तहसील कार्यालय में दो दो तहसीलदारों को पदस्थ करना पड़ रहा है,

राजस्व निरीक्षक प्रदीप सिंह का भी बोर्ड में नाम अंकित

वरगवां तहसील कार्यालय में तहसीलदारों के नेम प्लेट में दो तहसीलदारों का नाम अंकित है जिसमे 25 मार्च को प्रभारी सहायक भू अभिलेख अधीक्षक सिंगरौली के लिए स्थानांतरित हो कर आए राजस्व निरीक्षक प्रदीप सिंह का भी तहसीलदार के नेम प्लेट में नाम अंकित है हालाकी उनको 22/8/2023 को पदस्थ किया गया था लेकिन जब दूसरे प्रभारी तहसीलदार बी के पटेल को वरगवां तहसील में पदस्थ किया गया है तो फिर कब से कब तक वाले कालम में प्रदीप सिंह के नाम के आगे डेट अंकित कर देना चाहिए ताकि किसान भ्रमित ना हों,अब ये भी बताया जाता है कि
जिला प्रशासन द्वारा प्रदीप सिंह को प्रभारी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख के पद पर पदस्थ किया गया था ,जिसे एसडीएम देवसर द्वारा तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है

बीके पटेल भी वरगवां में हैं पदस्थ

वरगवां तहसील कार्यालय में तहसीदार के नेम प्लेट में बी के पटेल का भी नाम अंकित है ये 28/10/2023 को पदस्थ हुए, ऐसे में माना जा रहा है की तरह तरह की बिसंगतियां निर्मित हो सकती हैं

इनका कहना है

दोनो के दायित्व और पद में अंतर है,तथा इन्हें निर्वाचन कार्य के लिए अटैच किया गया है

अखिलेश सिंह
एसडीएम देवसर

निर्वाचन कार्य के लिए इस तरह की पदस्थापना की गई है,लेकिन एसडीएम को बोलता हूं वहां प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखें

अरुण परमार
कलेक्टर सिंगरौली

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »